अब पता चला शादी से पहले क्यों मोटी हो गई थीं परिणीति चोपड़ा, खुला बड़ा राज, जिम से वायरल हुआ ऐसा वीडियो

Parineeti Chopra Gym Video: सितंबर 2023 को ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में बड़े ही रॉयल तरीके से सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही परिणीति चोपड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। परिणीति काम पर लौट चुकी हैं और जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले परिणीति ने रिवील किया है कि उन्होंने इसी मूवी के लिए अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था।

फिल्म 'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा
आपको बता दें कि शादी के बाद परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज' रिलीज हुई थी जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब जल्द ही परिणीति चोपड़ा पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'चमकीला' में नजर आने वाली हैं।

Parineeti Chopra

जिम में पसीना बहाती नजर आईं परिणीति
फिल्म 'चमकीला' के लिए वजन बढ़ाने के बाद अब परिणीति चोपड़ा जिम में पसीना बहाकर उस वजन को कम करने में लगी हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मैंने पिछले साल 6 महीने रहमान सर के स्टूडियो में गाने में बिताए और 'चमकीला' के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए जितना संभव हो सका उतना जंक फूड खाया।

परिणीति ने बढ़ाया था 15 किलो वजन
परिणीति चोपड़ा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- म्यूजिक और खाना..ये मेरा रूटीन था। मैंने 15 किलो वजन बढ़ा लिया था। अब जब फिल्म बन चुकी है तो कहानी उलट है। मुझे स्टूडियो की याद आती है और मैं फिर से अपने जैसा दिखने की कोशिश में जिम में वर्कआउट कर रही हूं। लेकिन अमरजोत जी की तरह नहीं...ये काफी मुश्किल है लेकिन आपके लिए कुछ भी इम्तियाज़ सर.. ये दमदार रोल है। अभी कई इंच और लूज करना है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'चमकीला'
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' में उनके साथ दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ अमर सिंह 'चमकीला' का किरदार निभाएंगे तो वहीं परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत के रोल में नजर आएंगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+