जाने क्यों बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, किसने कहा भला-बुरा

जाने क्यों बिग बॉस के घर में फूट-फूटकर रोई भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, किसने कहा भला-बुरा

मुंबई, 10 अगस्त: वूट ऐप पर सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) का आगाज हो चुका है। तो वहीं, भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (bhojpuri actress akshara singh) ने बड़े ही धमाकेदार अंदाज में एंट्री मारकर सबको हिला दिया था। वो सबको रुलाने का मन बनाकर बिग बॉस में उतरी, लेकिन शो के पहले एपिसोड में फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं। दरअसल, अक्षरा सिंह और मूस जटाना के बीच पहले ही एपिसोड में मनमुटाव हो गया।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Moose Jattana ने कहीं ऐसी बात की फूट-फूटकर रोईं Akshara Singh | वनइंडिया हिंदी
    जानिए क्यों बिग बॉस के घर में रोई अक्षरा सिंह

    जानिए क्यों बिग बॉस के घर में रोई अक्षरा सिंह

    बता दें, बिग बॉस के घर के अंदर पहले ही जब अक्षरा ने मूस से पूछा कि मिलिंद गाबा कहां तो, बदले में मूस ने अक्षरा से मिलिंद गाबा को लेकर गंदी बात बोल दी। अक्षरा को मूस यह तरीका बिलकुल भी पसंद नहीं आया और वह मिलिंद के सामने मूस ने जैसा बोला था, वैसा ही बोल डाला और फिर फूट-फूटकर रोने लगीं। इस बीच अक्षरा के खूब आंसू भी टपके। मिलिंद भी अक्षरा की बात सुनकर मूस से लड़ बैठे। फिर दिव्या के बहुत समझाने के बाद अक्षरा चुप हुईं।

    अक्षरा ने कान पकड़कर मांगी माफी

    अक्षरा ने कान पकड़कर मांगी माफी

    इससे पहले अक्षरा सिंह ने बिग बॉस के घर में कदम रखते ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शोयर किया था। इस वीडियो में अक्षरा सिंह ने अपने कान पकड़कर मांफी मांगी है। अक्षरा सिंह ने कहा, 'मैं कान पकड़कर माफी मांगती हूं कि मैं आप लोग को बता नहीं पाई कि मैं बिग बॉस में जा रही हूं। मुझे माफ कीजिए मैंने आपके साथ हमेशा सबकुछ शेयर किया है लेकिन ये नहीं बता पाई। अब आप लोग जान गए हैं, तो अपना ढेर सारा प्यार आशीर्वाद दें। यूपी बिहार को पेश करने जा रही हूं तो ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद तो जरूर बनता है।'

    अक्षरा सिंह ने फैंस से की बिग बॉस देखने की गुजारिश

    अक्षरा सिंह ने फैंस से की बिग बॉस देखने की गुजारिश

    इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि आ गयी आपका आशीर्वाद लेके !! बहुत ख़ुशी हो रही हैं आप से शेयर करने में, कैसी लगी मेरी एंट्री बिग बॉस पर। एक्ट्रेस ने बिग बॉस देखने की भी फैंस से गुजारिश की है। वहीं, अक्षरा सिंह का ये माफी वाला वीडियो भी फैंस के बीच छा गया है। फैंस एक्ट्रेस को जमकर बिग बॉस के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट

    अक्षरा सिंह ने मांगा सपोर्ट

    इससे पहले भी अक्षरा सिंह ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट करने के साथ अक्षरा ने कैप्शन लिख अपने फैंस से सपोर्ट मांगा था। अक्षरा सिंह ने लिखा था, 'मैं जा रही हूं नए काम की ओर लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं आप पर नजर नहीं रखूंगी... पूरा सपोर्ट करना होगा! पटना बिहार का नाम रोशन करें! आओ चलें...।' हालांकि, उन्होंने नए काम का नाम नहीं बताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+