पता चल गई क्या है शाहरुख खान की 'डंकी' की कहानी, किंग खान ने लोगों को बता दिया फिल्म का ट्विस्ट

Dunki: इस समय बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म 'डंकी' आगामी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है और अब लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की देश और दुनिया भर में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और प्री-सेल टिकट में ही फिल्म ने रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई कर ली है। इन सबके बीच शाहरुख खान अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे थे। इस दौरान एक इवेंट में उन्होंने अपनी फिल्म 'डंकी' के सॉन्ग पर डांस किया और साथ ही फिल्म का प्लॉट भी लोगों के सामने रिवील कर दिया।

शाहरुख खान ने फिल्म की कहानी का किया खुलासा
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान दुबई कमें इस फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में मौजूद हैं। वीडियो में शाहरुख खान जैकेट और टी-शर्ट के साथ कार्गो में बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस मौके पर किंग खान ने फिल्म 'डंकी' के लेटेस्ट सॉन्ग 'ओ माही' पर डांस किया। वहीं दर्शकों के साथ बातचीत करते हुए किंग खान ने अपनी फिल्म 'डंकी' की कहानी का भी खुलासा कर दिया और बताया कि ये 'घर जहां वहां दिल है' टॉपिक के इर्द-गिर्द घूमती है।

dunki

शाहरुख खान ने बताया फिल्म 'डंकी' का प्लॉट
दुबई में फैंस से बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा- मुझे पता है कि आप में से बहुत से लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है और दुबई को अपना दूसरा घर बना लिया है। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका से कई लोग दुबई आए हैं और यहां आकर बस गए हैं। अब आप सभी घर से बहुत दूर हैं और आपने यहां एक नया घर ले लिया है। फिर भी आपको अपने घर से गहरा प्यार है और वापस जाने की लालसा है।

किंग खान ने कहा- फिल्म को परिवार के साथ देखें
किंग खान ने आगे कहा- ये पूरी फिल्म घर के बारे में बात करती है जहां दिल है। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि इस फिल्म को देखने के लिए आप अपने पैरेंट्स के साथ जाएं, बच्चों को लेकर जाएं, परिवार वाले और दोस्तों के साथ जाएं। इस फिल्म में ऐसी बहुत सी खूबसूरत बाते हैं जो आपका दिल जीत लेंगी।

'डंकी' को मिला है 'यूए' सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि 'डंकी' को पिछले हफ्ते ही सीबीएफसी ने रिलीज होने के लिए पास कर दिया था और कुछ बदलाव के साथ 'यू/ए' सर्टिफिकेट दिया था। फिल्म का रन टाइम 161 मिनट है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, ​​विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर अहम रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+