कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर बढ़ा विवाद, अब रजा मुराद ने दिया ऐसा बयान

Raza Murad: मंडी से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंस' रिलीज से पहले विवादों में फंसी हुई है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

वहीं, कंगना रनौत की फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ट ने अभी तक सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। इस बीच, कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर उठे विवाद पर अब अभिनेता रजा मुराद की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

Raza Murad

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए रजा मुराद ने कहा, 'कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही विवादों में है। इसके ट्रेलर से एक वर्ग आहत हुआ है और वे इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध करना सभी का अधिकार है। यह लोकतंत्र है। कोई भी व्यक्ति न्यायालय जा सकता है, यह उसका अधिकार है।'

रजा मुराद ने आगे कहा कि अगर कंगना को लगता है कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, तो वह भी न्यायालय जा सकती है। न्यायालय सबके लिए खुला है। न्यायालय ही अंतिम निर्णय करता है। इसलिए मैं यह कहना चाहूंगा कि आपातकाल पर पहले भी फिल्में आई हैं, लेकिन यह फिल्म चर्चा में है।

अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो इससे देश में अशांति फैलती है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती है। इसलिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए...आप विरोध कर सकते हैं, लेकिन हमारा लोकतंत्र है। हमारी सेंसरशिप संस्था जिम्मेदारी से काम करती है।

लेकिन, कभी-कभी उन्हें भी यह सोचना चाहिए कि ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाना चाहिए, जिससे किसी व्यक्ति या एक वर्ग की छवि खराब हो...हम यह नहीं कह सकते कि यह विवाद क्या मोड़ लेगा, लेकिन हम चाहते हैं कि सब कुछ शांति से हो।

आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड ने कोर्ट से कहा है कि कंगना की फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ कई शिकायतें हैं। इन शिकायतों को सुनने के बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही, इस फिल्म रिलीज डेट अटक गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+