अरमान मलिक और कृतिका के प्राइवेट वीडियो को लेकर BB कंटेस्टेंट का बड़ा खुलासा, अश्लील क्लिप पर कही ये बात
Armaan Malik Video: अरमान मलिक का अपनी पत्नी संग बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसने खूब बवाल मचाकर रख दिया था। बीवी संग इंटीमेसी वाले वीडियो ने हड़कंप मचाकर रख दिया था। अब इस मसले पर खुद बीबी के ही एक कंटेस्टेंट ने चुप्पी तोड़ी है। इस कंटेस्टेंट ने बताया कि आखिर उस वायरल हुए वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है।
बिग बॉस वैसे तो काफी कंट्रोवर्शियल शो है और ऐसे में फैंस को उम्मीद रहती ही है कि शो से कुछ ना कुछ ऐसा आ ही जाएगा जो काफी हैरान करने वाला होगा। मगर इस बार शो से कुछ ऐसा सामने आया, जिसकी फैंस ने भी उम्मीद नहीं की थी। इस बार शो से पति-पत्नी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे दोनों इंटीमेट हो रहे थे।

क्लिप सामने आने के बाद बवाल सा मच गया। हर कोई काफी हैरान था कि आखिर कैसे एक फैमिली शो में इस तरह की अभद्र चीजें हो सकती हैं। अब ये शो देखने लायक ही नहीं रहा। हालांकि, अब वीडियो वायरल होने के इतने दिनों के बाद शो के ही एक कंटेस्टेंट ने इस पूरे मसले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। कंटेस्टेंट कौन है और उसने विवादित वीडियो को लेकर क्या कहा, चलिये जानते हैं...
दरअसल, शो की एक्स कंटेस्टेंट पॉलोमी दास ने विवादित वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। पॉलोमी ने इसे लेकर कहा कि बिग बॉस के घर में हर जगह कैमरा लगा हुआ है। ऐसे में किसी का इस तरह की हरकत करना जरा अजीब है। कैमरा होने की वजह से अकसर लोग ऐसी वीयर्ड सिचुएशन में मिलते हैं। हालांकि उन्होंने इस वीडियो के फेक होने का भी काफी हद तक दावा किया।
इसके बाद पॉलोमी दास ने कहा कि ये क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जनरेटेड भी हो सकता है। AI की मदद से ऐसे वीडियोज बनाना काफी आसान है। वहीं पॉलोमी ने वीडियो के पहले हिस्से को नादानी में हुई भूल भी बताया।
पॉलोमी ने कहा कि बीबी हाउस में हर जगह कैमरा होते हैं। ऐसे में टीम को भी इस बात को समझना चाहिए कि घर में रहने वाले लोग भी इंसान हैं। 24 घंटे हर चीज को रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए। ये कहने के बाद पॉलोमी ने कहीं ना कहीं शो पर भी एक तरह से उंगली उठाई है।












Click it and Unblock the Notifications