'आदिपुरुष' के लिए प्रभास को मिले इतने करोड़ रुपए, 'रावण' बने सैफ अली खान की जान लें फीस

प्रभास को फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने के लिए 100 करोड़ रुपये फीस मिली है।

मुंबई, 5 अक्टूबरः साउथ के फेमस स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। गत 2 अक्टूबर को श्रीराम की नगरी अयोध्या में फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर लॉन्च किया गया था। टीजर देखने के बाद कई लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। जहां कुछ लोगों को इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आया है वहीं कुछ लोग इसका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर को लेकर कई तरह के मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को करने के लिए प्रभास और सैफ अली खान ने कितनी फीस ली है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

श्रीराम का रोल करने के लिए प्रभास की फीस

श्रीराम का रोल करने के लिए प्रभास की फीस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रभास को फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने के लिए 100 करोड़ रुपये फीस मिली है। हालांकि कुछ फैन पेजों पर यह भी बताया गया कि प्रभास ने फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपए की मांग की थी। प्रभास एक बिग बजट फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने फिल्म 'बाहुबली' के लिए भी काफी अधिक फीस की मांग की थी।

रावण बने सैफ अली खान की ये है फीस

रावण बने सैफ अली खान की ये है फीस

फिल्म 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत हैं। उन्होंने अपनी फिल्म में रावण का किरदार निभाने के लिए सैफ अली खान को चुना है। आपको बता दें कि इस फिल्म में रावण का रोल करने के लिए सैफ अली खान ने 12 करोड़ रुपए की फीस ली है। ऐसे में सैफ अली खान और प्रभास की फीस में बहुत बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। फिल्म मेकर्स का कहना है कि फिल्म में प्रभास ने सैफ अली खान से ज्यादा काम किया है।

सीता के रोल के लिए कृति सैनन को मिली इतनी फीस

सीता के रोल के लिए कृति सैनन को मिली इतनी फीस

फिल्म में सीता का किरदार निभा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रोल भी फिल्म में ज्यादा नहीं है। रावण द्वारा सीता को उठाकर ले जाने के बाद फिल्म में सीता का रोल भी बहुत कम होगा। ऐसे में सीता के रोल के लिए कृति सेनन ने 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है। वहीं लक्ष्मण का रोल निभा रहे सनी सिंह ने फिल्म के लिए केवल 1.5 करोड़ रुपए ही लिए हैं।

अयोध्या में हुआ था टीजर लॉन्च इवेंट

अयोध्या में हुआ था टीजर लॉन्च इवेंट

जानकारी के अनुसार श्रीराम नगरी अयोध्या में 50 फीट लंबे पोस्टर के साथ गत 2 अक्टूबर को फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर लॉन्च किया गया था। यह फिल्म आगामी 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरयू नदी के तट पर फिल्म मेकर्स ने इस मूवी के टीजर लॉन्च इवेंट का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर फिल्म के लीड हीरो प्रभास और लीड हीरोइन कृति सेनन भी प्रोग्राम में मौजूद थीं।

सैफ अली खान को लोग कह रहे हैं- 'औरंगजेब'

आपको बता दें कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। जहां कुछ लोग भगवान राम के लिए प्रभास के लुक को पर्फेक्ट नहीं मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग सीता के रोल में कृति सेनन को पसंद नहीं कर रहे हैं। हालांकि लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी फिल्म के रावण यानी सैफ अली खान से है। इस किरदार में लोग उन्हें 'औरंगजेब' कह रहे हैं। कई लोगों ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि अब इस फिल्म का इसी आधार पर बॉयकॉट किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+