हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने हर्जाने में मांगी मोटी रकम, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं 'Yo Yo'

Honey Singh net worth, yo yo Honey Singh net worth property, Honey Singh property, Honey Singh shalini talwar, Honey Singh wife allegations, Singer-rapper Honey Singh, Honey Singh's wife, Honey Singh's wife Shalini Talw

मुंबई, 04 अगस्त: सिंगर रैपर हनी सिंह इन दिनों बड़े विवाद से घिरे हुए हैं। पहले जहां वो लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूर थे, जिसके बाद हाल ही में उन्होंने फिर से वापसी कर अपनी जिंदगी को पटरी पर लाना शुरू ही किया था कि एक बार फिर कंट्रोवर्सी में घिर गए हैं। विवादों में रहने वाले रैपर इस बार अपनी पत्नी के संगीन आरोपों से जूझ रहे हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हर्जाने के तौर पर भारी भरकम रकम की डिमांड की है। ऐसे में जानिए हनी सिंह के पास कितने करोड़ की संपत्ति है।

हनी सिंह पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप

हनी सिंह पर पत्नी ने लगाए संगीन आरोप

अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले यो यो हनी सिंह का वैवाहिक जीवन कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हनी सिंह की वाइफ शालिनी तलवार ने उनपर, उनके माता-पिता और छोटी बहन के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका लगाई है, जिसमें घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के संगीन आरोप लगाए गए हैं। यहीं नहीं अपनी अर्जी में शालिनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि हनी सिंह से शादी के बाद से वो लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित रहीं हैं। वहीं अब शालिनी ने हर्जाने के तौर पर मोटी रकम की मांग की हैं।

173 करोड़ रुए की संपत्ति के मालिक यो-यो

173 करोड़ रुए की संपत्ति के मालिक यो-यो

दरअसल, हनी सिंह किसी भी तरह से संपत्ति के मामले में हल्के नहीं हैं। उनका नाम अमीर रैपर्स की लिस्ट में शुमार होता हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह पास करीब 173 करोड़ रुए की संपत्ति हैं। यहीं नहीं वो हर साल को करीब 42 करोड़ की कमाई करते हैं। वहीं यो यो के पास भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई विला भी हैं। हनी के नोएडा, गुड़गांव दिल्ली, मुंबई सहित पंजाब में 3 करोड़ से ज्यादा कीमत के बंगले हैं।

देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले रैपर

देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले रैपर

संपति के अलावा हनी सिंह को लग्जरी कारों को भी बहुत शौक हैं। उनके पास एक से एक महंगी और आलीशान कार का जमावड़ा हैं, जिसमें ऑडी क्यू 7 ,ऑडी आर8, जेगुआर, रोल्स, बीएमडब्यू शामिल हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो हनी सिंह एक गाने का करीब 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वो देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले रैपर भी हैं।

10 करोड़ रुपए और भी बहुत कुछ मांगा

10 करोड़ रुपए और भी बहुत कुछ मांगा

इधर, अपनी याचिका में हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने भी दावा करते हुए बताया है कि हनी सिंह अपने शोज से करोड़ों रुपए कमाते हैं। कोर्ट में दाखिल 160 पेज की याचिका में शालिनी ने हनी सिंह, उनके माता-पिता और बहन के खिलाफ हर्जाने की मांग भी रखी हैं। शालिनी तलवार ने घर का 5 लाख किराए और जेवरातों की लंबी चौड़ी लिस्ट दी है। इसके साथ ही अंतरिम हर्जाने के रूप में 10 करोड़ रुपये की डिमांड की हैं।

 हनी सिंह को 28 अगस्त देना है जवाब

हनी सिंह को 28 अगस्त देना है जवाब

अब शालिनी तलवार की मामले में दिल्ली कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि अपनी याचिका में शालिनी ने इस बात का भी खुलासा किया कि हनी सिंह के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध थे। वहीं जब हनी को लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा था तो सिंगर ने उन पर शराब की बोतल फेंककर मारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+