KL Rahul ने लगाई अथिया शेट्टी संग अपने रिश्ते पर मुहर, इंस्टाग्राम पर खुलेआम किया प्यार का इजहार
मुंबई, 06 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियली घोषणा कर दी है। टी20 विश्वकप में स्कॉटलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले क्रिकेटर केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर अपने प्यार का ऐलान किया। अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने एक पोस्ट में अपने रिलेशनशिप होने की बात स्वीकारी। बता दें कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे के डेट कर रहे हैं, लेकिन केएल या अथिया अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर नहीं सामने आए थे।

केएल राहुल ने किया अपने प्यार का ऐलान
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं, लेकिन अब इंडियन टीम के धाकड़ बल्लेबाज ने दुनिया के सामने अपने प्यारा ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि अथिया शेट्टी बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। केएल राहुल और अपनी बेटी के रिलेशनशिप पर अभी सुनील शेट्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं, हालांकि उन्होंने पहले केएल राहुल को अच्छा लड़का बताया था। अथिया शेट्टी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं।

केएल राहुल ने किया ये पोस्ट
इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए केएल राहुल ने अथिया शेट्टी को हैप्पी बर्थडे विश करते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया है। पोस्ट में केएल राहुल ने अथिया के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। केएल राहुल की हार्ट इमोजी पर अथिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। केएल राहुल के पोस्ट पर अब फिल्म और क्रिकेट जगत से भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा, पंखुरी शर्मा, संजना गणेशन ने भी हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है।

काफी सुर्खियों में रहे केएल और अथिया
बता दें कि इससे पहले अथिया और केएल राहुल अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कुछ न कुछ रोमांटिक कमेंट करते नजर आते हैं। दोनों के पोस्ट देख फैंस भी हैरान रह जाते हैं। अथिया ने हाल ही में लंदन से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिससे पता चलता है कि वह केएल राहुल के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में गई थीं।

केएल राहुल के साथ लंदन गई थीं अथिया
कथित तौर पर केएल राहुल ने भी टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले अथिया को अपने साथी के रूप में सूचीबद्ध किया था। नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को पहले ही बीसीसीआई को सूचित करना पड़ता है कि क्या वह किसी टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले अपने किसी साथी के साथ जाएंगे। बता दें कि अथिया और राहुल एक आईवियर ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इससे पहले जब दोनों के रिलेशनशिप के बारे में सुनील शेट्टी से पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है कि आप उनसे बात करें।'

सुनील शेट्टी ने कही थी ये बात
सुनील शेट्टी ने हंसते हुए कहा था, 'जहां तक विज्ञापन की बात है... मेरा मतलब है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और उन्होंने उन दोनों को एंबेसडर के रूप में लेने का फैसला किया। मुझे लगता है कि वे एक साथ शानदार दिखते हैं। वे एक अच्छे दिखने वाले जोड़े हैं, ना? तो, यह पूरी तरह से एक ब्रांड के नजरिए से काम करता है। और मुझे कहना होगा कि वे विज्ञापन में एक साथ अच्छे लगते हैं।' सुनील शेट्टी ने आथिया को विश करते हुए इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी फोटो शेयर की है।
यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने ली सोशल मीडिया से विदाई, तो पत्नी शिल्पा शेट्टी बोलीं- 'जंगल' में खोजेंगे खोया हुआ सुकून!












Click it and Unblock the Notifications