इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है 'किसी का भाई किसी की जान', जानें कहां देख सकेंगे सलमान खान की ये फिल्म

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। भाईजान की फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

salman khan

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान खान का नया लुक लोंगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी के साथ सलमान खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक खास अंदाज में भी नजर आए हैं। सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर मौजूद अपने एक नन्हे फैन को गले से लगा रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान लंबे समय बाद फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बड़े पर्दे पर लौटे थे। हालांकि ये फिल्म कुछ कास कमाई नहीं कर पाई लेकिन अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी ये फिल्म
लोगों को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपए की ही कमाई की। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में अगर आप इसे थिएटर पर नहीं देख पाए थे तो आपके पास इसे घर बैठकर टीवी या मोबाइल की स्क्रीन पर देखने का मौका है।

26 मई को ओटीटी पर होगी रिलीज
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपडेट के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान की ये फिल्म आगामी 26 मई 2023 यानी कल जी5 पर स्ट्रीम होगी। 26 मई से इस फिल्म को सलमान खान के फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। भाईजान के फैंस इस फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ईद के मौके पर रिलीज हुई थी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं। इसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े ने साथ काम किया है। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में साउथ के फेमस स्टार वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर ने भी अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर यानी गत 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+