Kirron Kher Birthday: पत्नी किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने मांगी ये दुआ, शेयर की ऐसी तस्वीर

अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर के साथ अपनी कुछ पुरानी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने पत्नी किरण खेर की सलामती और खुशियों की दुआएं भी मांगी हैं।

मुंबई, 14 जूनः बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर का आज जन्मदिन है। 70 साल की हो चुकीं किरण खेर की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। वह इमोशनल से लेकर कॉमेडी तक का रोल बड़ी ही बखूबी से निभाती हैं। आज अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके को पत‍ि अनुपम खेर ने अपने सोशल मीड‍िया पोस्ट के जर‍िए बेहद ही खास बना दिया है। अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरण के साथ अपनी कुछ पुरानी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने पत्नी किरण खेर की सलामती और खुशियों की दुआएं भी मांगी हैं। खास बात ये है कि उन्होंने पत्नी के लिए दुआएं मांगने के साथ साथ में बेटे सिकंदर खेर की शादी हो जाने की विश भी मांगी है।

अनुपम खेर ने लिखा प्यारा सा मैसेज

किरण खेर के जन्मदिन के मौके पर पति अनुपम ने कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट #Kirron! कामना करता हूं क‍ि भगवान तुम्हें दुन‍िया की सारी खुश‍ियां दें। तुम्हें लंबी, सेहतमंद और शांत‍िपूर्ण जिंदगी मिले! तुम्हारी जिंदगी मुस्कुराहटों से भरी रहे। तुम ऊपरवाले की खास इंसान हो! तुम सालों तक चंडीगढ़ के लोगों की इसी तरह सेवा करती रहो। कामना करता हूं क‍ि @sikandarkher की जल्द शादी हो जाए। प्यार और प्रार्थना! #HappyBirthday।

बेटे सिकंदर के लिए अनुपम खेर ने मांगी दुआ

बेटे सिकंदर के लिए अनुपम खेर ने मांगी दुआ

अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर के जन्मदिन पर उनके लिए भगवान से कई सारी दुआएं मांगी हैं। साथ ही उन्होंने बेटे सिकंदर खेर की शादी हो जाने की विश भी भगवान से मांगी है। उनकी ये दुआएं साफ दर्शाती हैं कि वह अपनी पत्नी और बेटे से बहुत प्यार करते हैं। उनके मैसेज से साफ पता चलता है कि अनुपम खेर बेटे सिकंदर को जल्द ही सेहरा पहनते हुए देखना चाहते हैं। अनुपम के इस पोस्ट पर फैंस ने भी किरण खेर को बर्थडे विश किया है।

बेटे ने शेयर की मां किरण खेर की प्यारी तस्वीर

किरण खेर के बर्थडे पर बेटे सिकंदर ने भी अपनी मां को सोशल मीड‍िया पर शुभकामनाएं दी हैं। मां को गोद में ब‍िठाकर सिकंदर ने एक बहुत ही प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे मां'। उनके इस पोस्ट पर चंकी पांडे, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स और फैंस ने किरण खेर को बर्थडे विश किया है।

सिकंदर की शादी चाहती हैं किरण खेर

सिकंदर की शादी चाहती हैं किरण खेर

आपको बता दें कि हाल ही में सिकंदर खेर ने अपनी शादी को लेकर पैरेंट्स के इंतजार पर बातें की थीं। सिकंदर ने बताया था क‍ि मां किरण खेर अब उन्हें फैमिली लाइफ में सेटल देखना चाहती हैं और एक पोती भी चाहती हैं। सिकंदर ने कहा था- 'मां के पास साड़‍ियों और गहनों का शानदार कलेक्शन है। इतने सालों में उन्होंने काफी ट्रैवल‍िंग की है तो हर जगह से उन्होंने कुछ न कुछ लिया है। वह साड़ी में बेस्ट लगती हैं। उनकी तरह कोई और इसे कैरी नहीं कर सकता। अब वह ये सब अपनी बहू को देना चाहती हैं। इसके लिए वह चाहती हैं क‍ि मैं शादी कर लूं। मैं भी बोल बोल कर थक गया हूं क‍ि मैं पहन लूंगा। साथ में उन्हें एक पोती भी चाह‍िए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+