Sid-Kiara Wedding: कियारा के हाथ में सजेगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी, हो गई शादी की पूरी तैयारी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे। आइए जानते हैं शादी में क्या कुछ खास होने वाला है।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की सीक्रेट वेडिंग की पूरी तैयारी हो चुकी है। 6 फरवरी को जैसलमेर में रचाई जा रही इस शादी में दोनों के परिवार वाले पहुंच चुके हैं। अब कपल के करीबी दोस्त भी शादी में पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि, आज से यानी 5 फरवरी को शादी सभी रस्में शुरू होंगी। चलिए, जानते हैं कि और क्या कुछ खास होने वाला है।

5 फरवरी से शुरू होंगे शादी के फंक्शन

5 फरवरी से शुरू होंगे शादी के फंक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले गणेश स्थापना की जाएगी। इसके बाद हल्दी और मेंहदी की रस्में शुरू होंगी। मेंहदी और हल्दी के बाद 5 फरवरी की शाम संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कियारा के हाथों में सजेगी सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी

कियारा के हाथों में सजेगी सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी

कियारा को आज सिद्धार्थ के नाम की मेंहदी लग जाएगी। इसके बाद दोनों 6 फरवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दुजे के हो जाएंगे। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आज से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शादी के सभी फंक्शन को ज्वाइन करने के लिए कपल के सभी करीबी दोस्त और बॉलीवुड सितारे धीरे-धीरे जैसलमेर पहुंच रहे हैं।

एक्ट्रेस को तैयार करने जैसलमेर पहुंची पूरी टीम

एक्ट्रेस को तैयार करने जैसलमेर पहुंची पूरी टीम

कियारा आडवाणी के मेकअप आर्टिस्ट भी जैसलमेर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कियारा के लहंगा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी वहां पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड की मेहंदी डिजाइन क्वीन वीणा नागदा भी वेडिंग वेन्यू पहुंच चुकी हैं। बता दें कि, वीणा ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी अटेंड की है। यानी कि, एक्ट्रेस को तैयार करने के लिए वहां पूरी टीम मौजूद है।

टाइट सिक्योरिटी के पूरे इंतजाम

टाइट सिक्योरिटी के पूरे इंतजाम

कुछ सितारे 4 फरवरी को ही वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। वहीं कुछ सेलेब्स अब 5 फरवरी को शादी के लिए रवाना हो रहे हैं। जिसमें करण जौहर, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर जैसे बडे सितारे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, सेलेब्स के वेलकम के टाइट सिक्योरिटी का इंतजार किया गया है। इसकी जिम्मेदारी शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड को दी गई। इसके अलावा शादी में नो फोन पॉलिसी है। यानी कि, सभी मेहमानों को बाहर ही अपने फोन जमा करने होंगे।

शादी की तस्वीर का फैंस कर रहे इंतजार

शादी की तस्वीर का फैंस कर रहे इंतजार

खैर, शादी को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ने मीडिया के सामने कंफर्म किया था। अभी तक सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। खैर फैंस को कपल की शादी की पहली झलक का इंतजार है। फैंस दोनों को दुल्हा और दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Recommended Video

    Kiara Advani पहुंची Jaisalmer, Pre Wedding फंक्शन की तैयारियां शुरू, कब होंगे फेरे? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+