Kiara Advani के क्रेजी फैन ने की ऐसी हरकत, डर के मारे एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसी घटना का जिक्र किया जिसने उनको डरा के रख दिया था। ये हरकत उनके किसी क्रेजी फैन ने की थी।
मुंबई, 4 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। उनके सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन कियारा के एक फैन पर इस कदर दीवानापन छा गया कि वह एक्ट्रेस की बिल्डिंग में सीढ़ियों से चढ़कर उनके फ्लोर पर जा पहुंचा और उसके बाद जो हुआ उसने कियारा को डरा के रख दिया।

कियारा आडवाणी के फैन ने पार की सारी हदें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम अब पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल है। उन्होंने अभी तक अपने फिल्मी करियर में जबरदस्त एक्टिंग कर अपने टैलेंट को साबित किया है। यही वजह है कि आज उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन कईं बार सेलेब्स अपने फैंस के दिलों में इस कदर जगह बना लेते हैं कि उनसे मिलने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार होते हैं। कुछ ऐसा ही कियारा आडवाणी के साथ भी हुआ।

कियारा ने बताया फैन का ये पागलपन
कियारा आडवाणी ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसको जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। कियारा ने अपने इस क्रेजी फैन की हरकत बताते हुए कहा कि, 'एक आदमी ने मेरे लिए अब तक का सबसे पागलपन भरा काम किया है? उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं बताउंगी कि मैं कौन सी मंजिल पर रहती हूं, लेकिन मैं काफी ऊपरी मंजिल पर रहती हूं और वह मुझसे मिलने मेरी बिल्डिंग की सीढ़ियों से चढ़कर आया'।

'ये घटना स्वीट थी लेकिन उतनी ही डरावनी भी थी'
कियारा ने आगे कहा कि, 'मुझे याद है, जब वह मेरे फ्लोर तक पहुंचा था तो वह पसीने से भीगा हुआ था। तभी मैंने उससे पूछा कि 'क्या हुआ? क्या तुम ठीक हो? क्या तुम बैठना चाहते हो? क्या तुम्हें पानी चाहिए?"'उस शख्स जवाब देते हुए कहा कि, नहीं मैं सीढ़ियां चढ़कर आया हूं, जिससे मैं आपको बता सकूं कि आप मेरे लिए कितना मायने रखती हो। जिस पर मैंने पूछा, 'क्यों'? तुम लिफ्ट ले सकते थे। लेकिन मैंने उससे ये भी बोला कि अब मेरे घर मत आना।' कियारा आडवाणी इस घटना को बताते हुए कहा कि 'ये घटना स्वीट थी लेकिन उतनी ही डरावनी भी थी'।

कियारा आडवाणी की फिल्में
आपको बता दें कि हाल ही में कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जीयो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कियारा अहम भूमिका में नजर आईं। फिल्म में कियारा के साथ वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आए। इससे पहले कियारा आडवाणी एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आईं। जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।












Click it and Unblock the Notifications