'ऐश्वर्या राय से कभी शादी करने का वादा नहीं करूं' ये क्या बोल गया भोजपुरी सुपरस्टार, बयान से मचा बवाल

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खेसारी को लेकर खबर आई थी शादीशुदा होकर भी वह काजल राघवानी को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई।

काजल राघवानी ने कहा था कि खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी को धोखा दे रहे थे। वह जैसे पर्दे पर दिखते हैं वैसे रियल लाइफ में नहीं हैं। काजल का कहना था कि वह अब तक परिवार की वजह से चुप थीं लेकिन खेसारी ने उन्हें काफी बदनाम करने की कोशिश की थी। काजल ने ये भी दावा किया कि खेसारी उनके लिए अपनी पत्नी को तलाक भी देने को राजी थे और फिर वह दोनों शादी कर लेते।

Khesari Lal Yadav

अब जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने काजल के आरोपों को झूठा ठहराया। एक्टर से जब काजल संग शादी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'जिनकी बातों में कोई बात ना हो उनकी बातों पर बात करके आप बात बर्बाद नहीं कर सकते। मैं ऐश्वर्या राय को भी शादी का वादा ना करूं तो इनकी कोई औकात ही नहीं है।'

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि, 'मैं दीपिका पादुकोण को ना बोलूं कि हम तुमसे शादी करेंगे। मैं इतना भी बेकार इंसान नहीं हूं कि उनकी जाकर बेइज्जती कराके आऊं। वो हमेशा जहां भी गई खुद को बेइज्जत करके गई हैं इसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वह सम्मानित एक्ट्रेस हैं. मैं तो किसी की धज्जियां न उड़ाऊंगा वह बात अलग है कि उन्होंने खुद ऐसा किया।'

इसके अलावा खेसारी लाल यादव से राजनीति में एंट्री करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी से मिलने का मतलब ये नहीं होता कि वह राजनीति में आएंगे। वह फिलहाल अपनी एक्टिंग पर ही फोकस करना चाहते हैं। खेसारी लाल यादव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, साल 2006 में उन्होंने शादी की थी। एक्टर के पत्नी चंदा देवी से दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+