Khesari Lal Yadav Net Worth: रवि किशन को चेतावनी देने वाले खेसारी यादव कितने अमीर?

Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में शुमार खेसारी लाल यादव आज करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। लेकिन उनकी यह कामयाबी आसान नहीं रही। कभी पिता के साथ ठेला लगाने वाले खेसारी ने बचपन में मवेशी चराए, तो युवावस्था में दिल्ली की गलियों में लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा किया। छोटे से कस्बे से निकलकर उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाया, बल्कि राजनीति में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Khesari Lal Yadav Net Worth

छपरा से चुनाव और संपत्ति का खुलासा
छपरा से चुनाव लड़ने के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में खेसारी लाल यादव की संपत्ति का ब्योरा सामने आया था, जिसने सभी को चौंका दिया। दस्तावेजों के अनुसार, खेसारी लाल यादव के पास कुल ₹24.81 करोड़ की संपत्ति है। यह आंकड़ा उनके संघर्ष से भरे जीवन और आज की सफलता के बीच के बड़े अंतर को साफ दिखाता है।

पत्नी चंदा देवी के नाम भी करोड़ों की संपत्ति
खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी भी संपत्ति के मामले में पीछे नहीं हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, चंदा देवी के पास कुल ₹7.39 करोड़ की चल और अचल संपत्ति दर्ज है। नगद राशि की बात करें तो खेसारी के पास ₹5 लाख, जबकि उनकी पत्नी के पास ₹2 लाख कैश मौजूद है।

चल संपत्ति में बड़ा हिस्सा
हलफनामे के मुताबिक, खेसारी लाल यादव की चल संपत्ति की कुल कीमत ₹16.89 करोड़ है। वहीं, चंदा देवी के पास ₹90.02 लाख की चल संपत्ति दर्ज है। इसमें बैंक बैलेंस, वाहन और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। अचल संपत्ति के मामले में भी खेसारी लाल यादव का पोर्टफोलियो मजबूत है। उनके नाम पर ₹7.91 करोड़ की अचल संपत्ति दर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी चंदा देवी के नाम ₹6.49 करोड़ की अचल संपत्ति बताई गई है।

सोने के गहनों और लग्जरी कारों का शौक
कभी पाई-पाई के लिए संघर्ष करने वाले खेसारी अब शान-ओ-शौकत की जिंदगी जी रहे हैं। उनके पास ₹35 लाख की सोने की ज्वेलरी है, जबकि चंदा देवी के पास ₹2.50 लाख मूल्य के सोने के गहने हैं। इसके अलावा, खेसारी के पास ₹3 करोड़ की एक लग्जरी कार दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गैराज में टोयोटा फॉर्च्यूनर और ₹2.5 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर जैसी महंगी एसयूवी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+