Khesari Lal Yadav: 'भैया नई भौजी ले आए',कौन हैं Akanksha Puri? जिसके संग रोमांटिक हुए खेसारी, मचा बवाल
Khesari Lal Yadav, Akanksha Puri: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है खूबसूरत हसीना संग उनकी रोमांटिक पोज वाली फोटो का वायरल होना, जिसके कारण लोग उन्हें लेकर थोड़ा क्रेजी हो गए हैं और बार-बार पूछ रहे है कि क्या खेसारी लाल दूसरी शादी करने जा रहे हैं?
लोग जमकर उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे है। दरअसल ये कन्फ्यूजन पैदा हुआ है खूबसूरत हसीना अकांक्षा पुरी के कारण, जिन्हें अलग अंदाज में खेसारी को जन्मदिन विश करना महंगा पड़ गया है। आपको बता दें कि आज खेसारी लाल का जन्मदिन है और इस स्पेशड डे के दिन अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपनी और खेसारी लाल यादव की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं जो कि वायरल हो गईं, जिसे देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो गए और बार-बार यही सवाल करने लग गए कि क्या खेसारी दूसरी भौजी लाने वाले हैं?
Akanksha Puri: 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी'
तस्वीरों के साथ आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, खुश रखें और आपका हर सपना पूरा हो। आप इसी तरह लोगों के दिलों पर राज करते रहें, मेरे जानने वाले सबसे सुंदर, सबसे ऊर्जावान, सबसे प्रतिभाशाली और सबसे फिट इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार खेसारी जी, हमेशा खुश रहें सुपरस्टार।'

Akanksha Puri के साथ खेसारी लाल यादव की तस्वीरें वायरल
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है कि अकांक्षा के साथ खेसारी लाल यादव की तस्वीरें वायरल हुई हैं, इससे पहले भी उनका नाम खेसारी से जोड़ा जा चुका है। आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फ़िल्मों में काम करती हैं, इसके साथ ही उन्होंने कुछ टेलीविजन शो में भी काम किया है। उन्हें 'विघ्नहर्ता गणेश' में देवी पार्वती की भूमिका के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है। पुरी रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस OTT हिंदी - सीज़न 2' में एक कंटेस्टेंट थीं। सामंथा रुथ प्रभु का 'ऊ अंटावा' और श्रीलीला का 'किस्सिक' जैसे गाने बेहद चर्चित रहे हैं।

Trending Star कहलाते हैं Khesari Lal Yadav
खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता, गायक और मंच कलाकार हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा का Trending Star भी कहा जाता है। उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर बहुत कम समय में बड़ी पहचान बनाई है, खेसारी लाल यादव का बचपन आर्थिक रूप से बहुत कठिन रहा। उन्होंने शुरुआती दिनों में लिट्टी-चोखा बेचकर जीविका कमाई, बाद में लोकगीत गाकर और स्टेज शो करके उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।
5000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं Khesari Lal Yadav
उन्होंने अब तक 70 से अधिक फिल्मों में काम किया है और 5000 से ज्यादा गाने गाए हैं। 2019 में उन्होंने टीवी रियलिटी शो Bigg Boss 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया, जिससे उनकी पहचान पूरे देश में बढ़ी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है और वो दो बच्चों के पिता हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications