Khel Khel Mein Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी का लें भरपूर मजा, 'खेल खेल में' खुलेगा मोबाइल का राज
Khel Khel Mein Movie Review: आज के समय में लोग बिना खाना खाए रह सकते हैं लेकिन बिना मोबाइल के रहना नामुमकिन सा हो गया है। हर एक शख्स के मोबाइल में कई तरह के राज छुपे होते हैं। ये मोबाइल कई तरह के पंगे भी करवा सकता है।
अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म 'खेल खेल में' भी मोबाइल में मौजूद कई राज खोलती नजर आती है। ये फिल्म आज यानी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। छुट्टी का दिन होने के कारण भारी संख्या में लोग इस मूवी का मजा लेने के लिए थिएटर्स पहुंच रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी
-ये इटैलियन फिल्म परफेक्ट स्टैंजर्स का रीमेक है। कुछ दोस्त एक शादी पर मिलते हैं और एक गेम खेलते हैं। गेम ये है कि उनके मोबाइल पर जो भी कॉल या मैसेज आएगा उसे कोई दूसरा देखेगा और फिर शुरू होता है वो खेल जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है।
-मोबाइल के जरिए ऐसे ऐसे राज खुलते हैं कि हंगामा हो जाता है। कपल्स के बीच बवाल हो जाता है। मोबाइल उनकी जिंदगी में क्लेश मचा देता है। कहानी एक अमीर घराने की बिग फैट वेडिंग के माहौल से शुरू होती है, जहां तीन जोड़े और उनका एक बैचलर दोस्त है।
-सभी लोग वर्तिका (वाणी कपूर) की बहन की शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। ऋषभ मलिक (अक्षय कुमार) एक टीनेज बेटी का पिता और प्लास्टिक सर्जन हैं। उभरती लेखिका वर्तिका सर्जन बनें अक्षय कुमार की दूसरी पत्नी हैं।
-दूसरा जोड़ा हाउसवाइफ हरप्रीत (तापसी पन्नू) और बिजनेसमैम हरप्रीत (एमी विर्क) का है। तीसरा कपल है बिजनेस मैन समर (आदित्य सील) और रईस नैना (प्रज्ञा जायसवाल) का। इन्हीं का दोस्त कबीर फरदीन खान, जो एक स्पोर्ट्स कोच है जो एक लंबे अरसे बाद अपने दोस्तों से मिल रहा है।
कैसी है फिल्म
ये एक मजेदार फिल्म है जिसे आप परिवार के साथ मिलकर जमकर इन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म में भरपूर कॉमेडी है। हर एक्टर अपने किरदार में फिट है और सबकी कॉमिग टाइमिंग काफी अच्छी है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और एमी विर्क की कॉमेडी और एक्टिंग दोनों कमाल की है। फिल्म आपको कहीं बोर नहीं होने देती। आप फिल्म देखते हुए काफी एंटरटेन होते हैं और आपको ये डर भी सताता है कि कहीं आपका मोबाइल किसी के हाथ लग गया तो क्या होगा।
स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
-फिल्म में अक्षय कुमार ने शानदार काम किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है। वहीं तापसी पन्नू ने भी शानदार काम किया है और एक बार फिर दिखा दिया है कि वो टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
-एमी विर्क का काम भी काफी अच्छा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग आपको काफी अच्छी लगेगी। वाणी कपूर की एक्टिंग भी काफी अच्छी है। फरदीन खान ने बहुत समय बाद फिल्मों में वापसी की है और अच्छा काम किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने भी अच्छा काम किया है। वहीं आदित्य सील भी अपने रोल में काफी जमे हैं।
डायरेक्शन
फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं। एक अच्छे डायरेक्टर की ये खासियत होती है कि वो एक्टर्स की भीड़ के बीच भी हर किसी से अच्छा काम करवा लेता है और मुदस्सर इसमें माहिर खिलाड़ी साबित हुए हैं। फिल्म पर उनकी पकड़ अच्छा ही। कुल मिलाकर ये एक अच्छी कॉमेडी फिल्म है जो आपको खूब एंटरटेन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications