'Khatron Ke Khiladi 15' की धमाकेदार वापसी, सामने आई कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, इस दिन शुरू होगा शो
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants List: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस पॉपुलर शो के सीजन 15 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
जल्द शुरू होगा एक्शन और स्टंट्स से भरपूर नया सीजन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार शो में नए चेहरों के साथ-साथ पुराने और एक्सपीरियंस्ड कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। इस सीजन की खास बात ये है कि कई ऐसे कंटेस्टेंट्स शो में वापसी कर रहे हैं, जो पहले भी इसका हिस्सा रह चुके हैं।

पुराने खिलाड़ियों से शो में मचेगा धमाल
-टीवी के फेमस एक्टर करण वाही, जो खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में नजर आ चुके हैं, इस बार सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वापसी कर रहे हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भी सीजन 12 के बाद फिर से स्टंट्स का सामना करती दिखेंगी।
-इसके अलावा जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) और उनके बॉयफ्रेंड (Aly Goni) जैसे चेहरे भी दोबारा इस खतरनाक सफर में शामिल हो रहे हैं, जो पहले ही अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
नए कंटेस्टेंट्स से बढ़ेगा रोमांच
इस बार शो में कुछ नए चेहरे भी एंट्री लेने वाले हैं, जो अपने दम से गेम को और ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे। फरहाना भट (Farhana Bhatt), जिन्होंने बिग बॉस के जरिए पहचान बनाई थी, अब स्टंट्स की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी की एंट्री ने भी फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
टीवी की बड़ी हस्तियां भी होंगी शामिल
-इस सीजन में कई बड़े नाम भी देखने को मिलेंगे। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) एक लंबे ब्रेक के बाद शो में वापसी कर रही हैं। खास बात ये है कि उनके पार्टनर रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) भी इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर शो में नजर आएंगे, जिससे दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक होगी।
-इसके अलावा निया शर्मा (Nia Sharma) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) जैसे पॉपुलर टीवी स्टार्स भी इस सीजन का हिस्सा बनने वाले हैं। कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए भारती सिंह (Bharti Singh) की एंट्री भी शो को और एंटरटेनिंग बना सकती है।
बाकी नामों पर सस्पेंस बरकरार
हालांकि कुछ अन्य सेलेब्स के नाम भी चर्चा में हैं, जिनमें गौरव खन्ना, मनीषा रानी, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं लेकिन इनकी भागीदारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कब से शुरू होगा शो?
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 आगामी 15 जून 2026 से ऑन-एयर हो सकता है। हर बार की तरह इस बार भी शो में खतरनाक स्टंट्स, हार्ड टास्क और जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा।
-फिलहाल कंटेस्टेंट्स की इस लिस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब सभी को इंतजार है उस दिन का, जब ये स्टार्स अपने डर का सामना करते हुए स्क्रीन पर नजर आएंगे।













Click it and Unblock the Notifications