'खतरों के खिलाड़ी 12': क्या तुषार कालिया होंगे शो के विनर? जानें क्या होगा प्राइज मनी और गिफ्ट

'खतरों के खिलाड़ी' शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, फैसल शेख, मोहित मलिक और जन्नत जुबैर हैं। अब इन्हीं 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी के सिर जीत का ताज सजने वाला है।

मुंबई, 25 सितंबर: टेलीविजन के मशहूर शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' का आज ग्रैंड फिनाले है। ऐसे में शो के विनर के बारे में जानने के लिए सभी बेताब हैं। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में तुषार कालिया, रुबीना दिलैक, फैसल शेख, मोहित मलिक और जन्नत जुबैर हैं। अब इन्हीं 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी के सिर जीत का ताज सजने वाला है।

Recommended Video

    Khatron Ke Khiladi 12 Winner: इस कंटेस्टेंट ने जीत ली शो की ट्रॉफी? | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    Khatron ke khiladi

    रिपोर्ट्स की मानें, तो रियलिटी शो के फाइनलिस्ट तुषार कालिया और फैसल शेख हैं। वहीं कई खबरों की मानें, तो ये जीत का ताज तुषार कालिया से सिर पर सजने वाला है।

    दरअसल, इंटरनेट पर तुषार कालिया की एक वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि एक लड़का कार की चाबी का कटआउट लिए हुए है। शो जीतने वाले विनर के नाम ये कार होगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तुषार कालिया खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर बने हैं।

    तुषार कालिया के विनर बनने के कयास लगने के साथ ही उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी सोशल मीडिया पर शुरू हो गया है। ऐसे में आज दर्शकों की एक्साइटमेंट भी खत्म होने वाली है और जल्द ही पता चल जाएगा कि ये शो किसने जीता है।

    बताते चलें कि शो जीतने वाले को 20 से 30 लाख रुपये का कैश प्राइज मिलने वाला है। इसके साथ ही विनर को एक चमचमाती कार भी गिफ्ट के तौर पर मिलेगी। ऐसे में आज रात को पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन बना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+