'शादी नहीं निकाह होगा..' सना मकबूल से शादी के सवाल पर बोले विशाल सिंह, Video Viral

मुंबई, 30 अगस्त: 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में सिर्फ स्टंट ही नहीं प्यार-मोहब्बत और दोस्ती के किस्से भी जबरदस्त शोर मचा रहे हैं। इस सीजन में फैंस को वरुण सूद और अनुष्का सेन या फिर दिव्यांका त्रिपाठी और श्वेता तिवारी की फ्रेंडशिप खूब पसंद आ रही है, लेकिन इन सब के बीच मौजूदा वक्त में जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो है विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल के बीच की रिलेशनशिप। यह हम इसलिए कह रहे है कि हाल ही में एक सोशल मीडिया पर विशाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने दोनों के बीच चल रहे अफेयर को और हवा दे दी।

दोनों के डेटिंग की अफवाह, अब हुई सच!

दोनों के डेटिंग की अफवाह, अब हुई सच!

खतरों के खिलाड़ी पर सुना है कि सना विशाल को 'शोना बाबू' कहती हैं। इस बात को लेकर रोहित शेट्टी भी उन्हें कई दफा चिढ़ाते नजर आए। दोनों के डेटिंग की अफवाह है, लेकिन उनका दावा है कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब पैपराजी के साथ हुए एक नए वाक्य ने दोनों की शादी को लेकर चर्चा होना शुरू हो गई है। विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल डिनर डेट एन्जॉय करते हुए देखें गए, जहां उन्होंने शादी को लेकर अपनी बात कही।

शादी थोड़ी होगी..निकाह होगा

शादी थोड़ी होगी..निकाह होगा

दरअसल, शुक्रवार (27 अगस्त) को विशाल और सना को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसने उनके लव रिलेशन की अफवाहों को और जोर दे दिया। हुआ यूं कि एक फोटोग्राफर ने जब विशाल से पूछा कि आपकी शादी कब हो रही है? तो विशाल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया शादी थोड़ी होगी..निकाह होगा। लड़की तो देखो, यार। इस आंसर के बाद सना मकबूल हैरान रह गईं और विशाल को देखती रही। फिर हंसकर कहा कि मुझे भी नहीं पता ये कब हुआ और मुंह फिर फेर कर खड़ी हो गई।

श्वेता का था कुछ ऐसा रिएक्शन

श्वेता का था कुछ ऐसा रिएक्शन

वहीं विशाल और सना के इस वीडियो पर श्वेता तिवारी का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसे विशाल प्यार से 'मम्मा' कहते हैं। जब उनसे विशाल के इस वीडियो पर पूछा तो श्वेता ने कहा कि क्या कहूं? उसे लड़की मिल गई तो मिल गई। इस दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि आज कल के बच्चे मां-बाप से पूछ के कुछ नहीं करते। आप भी देखिए vishal_fangirl.khushii नाम के इंस्टा पेज पर शेयर किया गया वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+