Khatron Ke Khiladi: रुबीना दिलैक पर भारी पड़ा स्टंट, ऊंचाई से गिरने के बाद आई खतरनाक चोट

टीवी की मशहूर बहू रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी के लेटेस्ट एपिसोड में स्टंट करती दिखीं। लेकिन स्टंट इतना खतरनाक था कि रुबीना बुरी तरह से घायल हो गईं।

मुंबई, 7 अगस्त: 'खबरों के खिलाड़ी' शो में इस हफ्ते स्टंट से दर्शक खूब एंटरटेन हो रहे हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने क्लीयर कहा है कि ग्रुप का लीडर टास्क के हिसाब से चुना जाएगा। ऐसे में शो में कंटेस्टेंट अपना दम खम खूब दिखा रहे हैं। टीवी की मशहूर बहू रानी रुबीना दिलैक भी इस दौरान स्टंट करती दिखीं। लेकिन स्टंट इतना खतरनाक था कि रुबीना बुरी तरह से घायल हो गईं। चोटें इतनी गहरी थीं कि रुबीना को तुरंत अस्पताल लेकर जाना पड़ा और उन्हें एक दिन के आराम की सलाह दी गई। रुबीना के इस तरह चोटिल होने के बाद अब तुषार की टीम के सिर्फ चार कंटेस्टेंट ही टास्क परफॉर्म कर पाएंगे, जबकि मोहित की टीम में पूरे पांच सदस्य हैं।

Rubina Dilaik

बताते चलें कि पहला टास्क ऊंचाई और पानी वाला टास्क था, जिसके बेस पर टीम लीडर्स का सिलेक्शन होना था। टास्क काफी मुश्किल भी था। ऐसे में रुबीना दिलैक के लिए चीजें एकदम उलट पड़ गईं, जब एक्ट्रेस काफी ऊंचाई से पानी में जा गिरीं। एक्ट्रेस को कुछ समय तक तो सांस ही नहीं आई और उनके कंधों और पैर पर काफी चोटें आईं। इसके बाद मोहित और तुषार ने टास्क को शानदार तरीके से परफॉर्म किया और वे टीम लीडर बन गए।

टीम ने एनिमल और इलेक्ट्रिक करंट वाले टास्क किए। कनिका ने पहले ही इलेक्ट्रिक शॉक को लेकर अपना डर बता दिया था लेकिन दोबारा उन्हें ये सब करना पड़ा। कनिका टास्क के दौरान पूरा वक्त रोती ही दिखीं। वहीं दूसरी ओर फैसू, जन्नत और चेतना ने टास्क को कंप्लीट किया।

खतरनाक होने के साथ-साथ ये एपिसोड काफी मजेदार भी रहा, जब कनिका एक ऑटोमेटेड स्पीकर का जवाब देती नजर आईं। राजीव और जन्नत ने एक गेस द एनिमल चैलेंज खेला, जिसमें तरह-तरह के कीड़े और जानवरों को उनके चेहरे के पास रखा गया और उन्हें गेस करने के लिए कहा गया। ये एपिसोड मजेदार और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+