Khalnayak Returns Teaser Out: संजय दत्त के खौफनाक लुक ने दिल दहला दिया, 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर रिलीज
Khalnayak Returns Teaser Out: बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त एक बार फिर 'बल्लू' के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' ने लोगों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि साल 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' में निभाया गया संजय दत्ता का आइकॉनिक एंटी-हीरो अब नए अंदाज और ताजा कहानी के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहा है।
'खलनायक रिटर्न्स' से बड़े पर्दे पर लौट रहे संजय दत्त
संजय दत्त ने फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान करते हुए इसे पुराने क्लासिक की फ्रेश इंटरप्रिटेशन बताया है। संजय दत्त ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान किया और टीजर भी रिलीज किया।

'खलनायक' के सीक्वल के राइट्स हासिल किए
संजय दत्त की प्रोडक्शन कंपनी थ्री डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स और प्रोड्यूसर अक्ष कंबोज की एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट ने सुभाष घई और उनकी कंपनी मुक्ता आर्ट्स से इस आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल के राइट्स हासिल किए हैं।
'खलनायक रिटर्न्स' का धमाकेदार टीजर रिलीज
-इस इवेंट में फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का टीजर भी दिखाया गया है, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर 'बल्लू' किरदार में एक नए, रफ एंड टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में संजय दत्त का खूंखार अवतार देख लोग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
-वीडियो में संजय दत्त का डार्क और इंटेंस लुक साफ झलक रहा था। सख्त चेहरे के हाव-भाव और आक्रामक अंदाज के साथ उनका किरदार हिंसा और अराजकता में डूबा हुआ दिख रहा था।
-टीजर ने आते ही फैंस के दिलों में जगह बना ली है और 1993 की ब्लॉकबस्टर मूवी 'खलनायक' में संजय दत्त के यादगार किरदार की याद दिला दी है, जिससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साल 1993 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' में संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिकाओं में थे।
'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं', खौफनाक अंदाज में लौटा 'बल्लू'
इवेंट में फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। लुक शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा है- कुछ कहानियां खत्म नहीं होती, वो दोबारा शुरू होती हैं। खलनायक रिटर्न्स।
क्या बोले संजय दत्त के फैंस?
संजय दत्त के लुक को देख फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड लग रहे हैं। फैंस संजय दत्त की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर फायर और प्यार भरे वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। संजय दत्त को 'बल्लू' के किरदार में देख फैंस का दिल खुश हो गया है। एक फैन ने लिखा है- वाह वाह क्या एनर्जी है। दूसरे फैन ने लिखा है- बहुत ही आकर्षक बाबा। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बेहद धमाकेदार, संजू सर आपका लुक सबसे बेस्ट है।
संजय दत्त की दोनों फोटोज ने मचाई सनसनी
सोशल मीडिया पर संजय दत्त के इस खौफनाक लुक ने चारों तरफ सनसनी मचा दी है। संजय दत्त ने इस पोस्ट में अपने 2 फोटोज को शेयर किया है। एक में जहां संजय दत्त सिगरेट फूकते नजर आ रहे हैं तो दूसरे फोटो में इंटेंस स्माइल करते नजर आ रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications