गांजे के साथ पकड़ाने वाले खालिद रहमान की वो फिल्म, जिसने मलयालम इंडस्ट्री और तमिलनाडु थिएटर्स की काया पलट दी!
Khalid Rahman: मलयालम फिल्म डायरेक्टर और एक्टर खालिद रहमान को कोच्चि पुलिस ने 27 अप्रैल 2025 की देर रात 2 बजे हाइब्रिड गांजे के साथ गिरफ्तार किया। खालिद के साथ शालेफ मोहम्मद के साथ अशरफ हमजा को पुलिस ने पकड़ा था। शुरुआती पूछताछ के बाद सभी को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया। मौका-ए-वारदात से 1.6 ग्राम हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया।
मलयालम फिल्म डायरेक्टर खालिद एक अच्छे एक्टर के साथ डायरेक्टर भी अच्छे हैं। उनकी दो फिल्में 'अलाप्पुझा जिमखाना' और 'थल्लुमाला' हिट फिल्मों में से एक हैं। इन सबके अलावा खालिद एक ऐसी फिल्म का हिस्सा थे, जिसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के साथ तमिलनाडु के थिएटर्स को जिंदा कर दिया था। इस रिपोर्ट में हम आपको फिल्म के बारे में विस्तार से बताते हैं।

22 फरवरी 2024 को मलयालम फिल्म रिलीज हुई, नाम मंजुम्मेल बॉयज। जिसमें खालिद ने प्रसाद का किरदार निभाया था। जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 167.63 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसमें मलयालम में 130.25 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे। वहीं, वर्ल्डवाइड 241.03 करोड़ रुपये कमाए थे। ये साल 2024 में मलयालम भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म ने महज 12 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये का था।
जब मंजुम्मेल बॉयज सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब थिएटर मालिकों का मानना था कि इस फिल्म ने जो किया है वो 52 साल में किसी ने नहीं किया। एक थिएटर के मालिक ने मीडिया से कहा था, 52 साल में कोई भी नॉन तमिल फिल्म ने इतना अच्छा परफॉर्म नहीं किया। इस फिल्म के तब एक दिन में 5-6 शोज चल रहे थे। इसी फिल्म ने तमिलनाडु के थिएटर्स को वापस जिंदा कर दिया था। 'मंजुमल बॉयज' को डायरेक्टर चिदंबरम एस. पोडुवल ने डायरेक्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications