केजीएफ चैप्टर 2 फेम एक्टर यश ने ठुकराया पान मसाला विज्ञापन का करोड़ों का ऑफर, मिल रही जमकर तारीफ
मुंबई, 02 मई: केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। इस फिल्म के कन्नड़ अभिनेता यश भी एक पान मसाला ब्रांड के लिए करोड़ों के ऑफर को ठुकरा दिया था जिसके लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यश की मैनेजमेंट एजेंसी - एक्सीड एंटरटेनमेंट - ने इस खबर की पुष्टि की, जिसने 29 अप्रैल को खुलासा किया कि अभिनेता ने पान मसाला और इलाइची ब्रांड के लिए करोड़ों रुपये के सौदे से इनकार कर दिया।

प्रबंधन कंपनी के बयान में कहा गया है कि यश ब्रांडों के साथ सहयोग करने और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने वाली सामग्री के साथ जुड़ने में रुचि रखता है, और जो दर्शकों के लिए हानिकारक नही है।
बता दें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने घोषणा की कि वह गुटखा या चबाने वाले तंबाकू ब्रांड विमल इलायची के साथ अपना कान्ट्रेक्ट वापस ले रहे हैं। अभिनेता ने ब्रांड के एक विज्ञापन में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ साथ अभिनया किया था।
हानिकारक उत्पादों के एक ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए तीनों अभिनेताओं को दर्शकों से आलोचना का सामना करना पड़ा। जहां विमल इलायची को माउथ फ्रेशनर के रूप में बेचा जाता है, वहीं फैंस ने अक्षय की चबाने वाली तंबाकू कंपनी से जुड़ने के लिए आलोचना की।
पहले के एक विज्ञापन के दौरान, अभिनेता ने उल्लेख किया था कि वह "कभी गुटखा का विज्ञापन नहीं करेंगे। इस महीने की शुरुआत में विमल इलायची का विज्ञापन जारी होने के बाद, अक्षय कुमार का पुराना वीडियो फिर से सामने आया और इसे सोशल मीडिया पर जमकर सर्कुलेट हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications