सलमान ने पूछी थी साउथ में हिन्दी फिल्मों के ना चलने की वजह, केजीएफ स्टार यश ने दिया जवाब

मुंबई, 11 अप्रैल: साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों के उत्तर भारत में जबरदस्त कमाई करने को लेकर हाल ही में सलमान खान ने कहा था कि दक्षिण की फिल्में यहां चलती हैं लेकिन पता नहीं क्यों हिन्दी फिल्में वहां पसंद नहीं की जातीं। साउथ के स्टार, केजीएफ-2 के एक्टक यश सलमान खान के इस सवाल का जवाब दिया है कि क्यों ऐसा होता है।

क्या बोले यश

क्या बोले यश

यश ने सलमान की बात को लेकर हुए सवाल पर कहा, ऐसा नहीं है कि हिंदी फिल्में साउथ में नापसंद की जाती हैं। साउथ की फिल्मों को भी पहले उत्तर भारत में कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता था। फिल्मों की डबिंग शुरू होने के बाद साउथ की लोकप्रियता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि साउथ की फिल्मों की हिन्दी में डबिंग बहुत सीरियसली शुरू नहीं हुई थी लेकिन अब लोग उनके सिनेमा से परिचित हो गए हैं। यह कुछ सालों में हुआ है और फिर 'बाहुबली' जैसी फिल्मों ने इसको बहुत फायदा किया।

 मुझे बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद

मुझे बॉलीवुड फिल्में काफी पसंद

यश ने कहा कि उनको बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। उन्होंने हिंदी की बहुत सारी फिल्में देखी हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं सभी फिल्में पूरे भारत में रिलीज हों। बता दें कि सुपरहिट रही केजीएफ का दूसरा भाग 'केजीएफ: चैप्टर 2' 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, प्रकाश राज और रवीना टंडन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सलमान ने क्या कहा था

सलमान ने क्या कहा था

कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्में पुष्पा और हाल ही में आई RRR उत्तर भारत में जबरदस्त हिट रही है। दक्षिण की फिल्मों को हिन्दी पट्टी में मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स को लेकर सलमान खान ने कुछ दिन पहले अपनी बात रखी थी। सलमान ने कहा था कि उनकी फिल्मों तो इस तरफ कमाल कर रही हैं, हमारी फिल्में साउथ में पता नहीं क्यों नहीं चल पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+