अक्षय कुमार की 'केसरी 2' के मेकर्स दूसरे वीकेंड की कमाई देख खुश जाएंगे, देखें कलेक्शन
Kesari 2 Second Weekend Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्ते हो गए हैं। फिल्म ने अपना दूसरा वीकेंड सिनेमाघरों में पूरा कर लिया है। दूसरे वीकेंड अक्षय की फिल्म के मेकर्स को राहत भरी सांस आई होगी। क्योंकि दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिली है।
ट्रेड साइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म केसरी का कुल कलेक्शन 65.45 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म ने 8वें दिन 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। रिपोर्ट में देखिए फिल्म का हर दिन का कलेक्शन।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म केसरी ने 10वें दिन 8.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, 9वें दिन 7.15 रुपए, 8वें दिन 4.05 करोड़ रुपए, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपए, छठवें दिन 3.6 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 5 करोड़ रुपए, चौथे दिन 4.5 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 12 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपए और ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 10वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29.02% रही। इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। जो फिल्में रिलीज हुई हैं उनका बज नहीं है। ऐसे में जो दर्शक फिल्म देखना चाहते हैं वो केसरी देखने जा रहे हैं। इस वजह से फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली है।
अक्षय की इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है। ऐसे में ये फिल्म भी उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में जा सकती है। हालांकि फिल्म को कमाई करने के लिए इस हफ्ते का विंडो और है। अगले हफ्ते दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं।
केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के अवाला आर माधवन, अनन्या पांडे और अमित सियाल अहम रोल में हैं। फिल्म करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट की है। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। फिल्म करण जौहर ने प्रोड्यूस की है।












Click it and Unblock the Notifications