Kesari 2 Half Day BO Collection: आधे दिन की कमाई निराश और ऑक्यूपेंसी खुश कर देगी, जानिए आंकड़ें
Kesari 2 Half Day Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद फिल्म का बज भी बनता हुआ दिखा रहा है।
ट्रेड ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो अभी तक 3.52 करोड़ रुपये की कमाई केसरी चैप्टर 2 की हो गई है। ये कमाई दोपहर चार बजे तक की है। सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12.67% थी। वहीं, दोपहर के शोज में ये ऑक्यूपेंसी 19.76% हो गई है। इसे देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग डे पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

ट्रेड एक्सपर्ट्स की माने तो फिल्म पहले दिन 15-20 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। उनके मुताबिक इसकी दो वजह हैं। पहला ये लॉन्ग वीकेंड है और दूसरा फिल्म अच्छी है तो इसे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। अक्षय की पिछली फिल्म स्काई फोर्स को भी कुछ ऐसा ही फायदा मिला था। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। हालांकि हो ये भी सकता है कि फिल्म के कलेक्शन में और ज्यादा उछाल देखने को मिले। क्योंकि इस वीक केसरी चैप्टर 2 को टक्कर देने कोई बड़ी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है। ये भी फिल्म की अच्छी कमाई की वजह बन सकती है।
अब देखना ये भी है कि आखिर पहले दिन केसरी 2 की बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई होगी। हमने जो आकड़ें बताए वो आधे दिन के ही हैं। ख़ैर, फिल्म केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन, रेजिना कैसेंड्रा, अनन्या पांडेय और अमित सियाल लीड रोल में हैं। बता दें, ये फिल्म सी शंकरन नायर की कहानी पर बेस्ड है।












Click it and Unblock the Notifications