KD-The Devil का धमाकेदार टीजर रिलीज, दिखा संजय दत्त का रौद्र रूप, हिल गया इंटरनेट

KD-The Devil Teaser Out: साउथ के सुपरस्टार ध्रुव सरजा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केडी: द डेविल' का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। टीजर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

'केडी: द डेविल' का धमाकेदार टीजर रिलीज
एक्शन, इमोशन और दमदार स्टारकास्ट से भरपूर इस टीजर में बॉलीवुड के दो बड़े नाम, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी, की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म का टीजर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

KD-The Devil Teaser

सोशल मीडिया पर छाया 'केडी' का क्रेज

टीजर लॉन्च होते ही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर उमड़ पड़ी हैं। एक यूजर ने लिखा है- ऑल द बेस्ट केडी टीम। वहीं दूसरे ने इसे ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग बताया है। किसी ने इसे सुपर बॉस कहा है तो किसी ने कमेंट पर लिखा है- भाई, ये तो अगल लेवल का एक्शन है। कई यूजर्स ने टीजर को धमाकेदार और खतरनाक करार दिया है। इन रिएक्शंस से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

फिल्म के टीजर में क्या है खास?

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक बड़े और धारदार हथियार से होती है, जिसके साथ ही बैकग्राउंड में एक इंटेंस वॉयसओवर सुनाई देता है। आग की लपटों के बीच सजे सेटअप में जैसे ही कैमरा मूव करता है, स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शुरू हो जाते हैं। कार स्टंट्स, फाइट सीन और भारी भरकम डायलॉग्स दर्शकों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज

शिल्पा शेट्टी की एंट्री फिल्म में एक दमदार और स्टाइलिश अवतार में दिखाई गई है, जो फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। वहीं नोरा फतेही अपने ग्लैमरस आइटम नंबर से स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आती हैं।

टीजर में दिखा संजय दत्त का रौद्र रूप

-संजय दत्त का रौद्र रूपहालांकि जिस शख्स ने सबसे ज्यादा दिल जीता है, वो हैं संजय दत्त। उनका एक्शन अवतार फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है। उनकी डायलॉग डिलीवरी, दमदार बॉडी लैंग्वेज और एक्शन सीन्स ने ये साबित कर दिया कि फिल्म में उनका किरदार बेहद अहम और प्रभावशाली होने वाला है।

-'केडी: द डेविल' का टीजर सिर्फ एक झलक भर है, लेकिन इसने दर्शकों के बीच फिल्म के लिए एक्साइटमेंट का स्तर कई गुना बढ़ा दिया है। ध्रुव सरजा की ये फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज के लिए तैयार है और टीजर से साफ है कि मेकर्स इसे ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+