KBC 15: बहू ऐश्वर्या राय को लेकर अमिताभ बच्चन ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही लोग हुए हैरान और फिर.....

Kaun Banega Crorepati 15 Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के फेमस रिएलिटी शो कन बनेगा करोड़पति 15 को लेकर काफी बीज चल रहे हैं। आपको बता दें कि बिग बी इस शो को होस्ट करते हैं। इस शो में वह कंटेस्टेंट्स से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह के सवाल पूछते हैं। साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लोकर भी लोगों के सामने कई तरह के राज खोलते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में अपनी बहू ऐश्वर्या राय को लेकर भी एक बड़ा राज खोला है।

बहू ऐश्वर्या राय को लेकर बिग बी ने कही ये बात
इस बार केबीसी 15 शो में उन्होंने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पर चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने शो में बताया कि बहू के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा था। इसके अलावा उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक प्यारी सी बात भी कही। वह बहू और बेटे की बात करते हुए काफी मुस्कुरा रहे थे।

Amitabh Bachchan

बिग बी ने सुनाया कजरा रे गाने का किस्सा
कौन बनेगा कोरड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने अपनी फिल्म 'बंटी और बबली' का फेमस गाना 'कजरा रे' का एक मजेदार किस्सा सुनाया। अमिताभ बच्चन ने कहा- उस गाने में हम तीनों थे। तब ऐश्वर्या राय हमारी बहू नहीं थीं लेकिन अब बन गई हैं। बिग बी ने आगे कहा- हालांकि गाने में वह हमारी बहू ही थीं। अभिषेक भी थे और हम भी थे। बल्ली-मारां के ये बोल थे।

साल 2007 में हुई थी ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी
आपको बता दें कि फिल्म 'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने को शाद अली ने डायरेक्ट किया था। ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन और होने वाली बहू ऐश्वर्या राय के साथ डांस करते दिखाई दिए थे। फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर रानी मुखर्जी नजर आई थीं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म के दो साल बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी कर ली थी। वहीं साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+