KBC 13: जानिए अमिताभ बच्चन क्यों नहीं लिखेंगे 'आत्मकथा'?
मुंबई, 25 अगस्त। केबीसी के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। शो के दो एपीसोड प्रसारित हो चुके हैं और हर बार की तरह शो ने लोगों का दिल जीत लिया है। शो की दूसरी प्रतियोगी रही उत्तराखंड की वैटनरी ऑफिसर डॉ.नेहा बाठला, जिन्होंने शो में 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। शो के दौरान हर बार की तरह होस्ट अमिताभ बच्चन लोगों का बखूबी मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं लेकिन मंगलवार को प्रसारित शो में एक सच भी सामने आ गया और वो सच था अमिताभ बच्चन की 'आत्मकथा' का।

डॉ.नेहा बाठला ने किया लाइफलाइन का प्रयोग
दरअसल शो में नेहा बाठला से एक सवाल पूछा गया था कि भारत माता की तस्वीर किस प्रारूप में है, जिसका जवाब उन्हें पता नहीं था , इसलिए उन्होंने लाइफलाइन का प्रयोग किया और फ्लिप द Question करवा दिया।
नीना गुप्ता की आत्मकथा का नाम क्या है?
जब सवाल बदला गया तो अगला सवाल था कि नीना गुप्ता की आत्मकथा का नाम क्या है?, जिसका जवाब नेहा को पता था और उन्होंने इसका सही जवाब दिया। मालूम हो कि नीना गुप्ता की आत्मकथा का नाम 'सच कहूं तो' है।

मैं आत्मकथा नहीं लिख सकता: अमिताभ बच्चन
इसके बाद नेहा ने कहा कि 'हमें तो अमिताभ जी, आपकी आत्मकथा का इंतजार हैै'। इस पर अमिताभ मुस्कुराते हुए कहते हैं कि 'ये हमसे नहीं होगा क्योंकि हमारा जीवन ऐसा है नहीं, क्योंकि आत्मकथा जो लोग लिखते हैं ना, वो ' मैं' शब्द का प्रयोग करते हैं, जैसे मैंने ये किया, मैंने वो किया तो 'मैं' बोलते हुए हमें काफी तकलीफ होती है।'
'मिट्टी का तन, मस्त मन '
जिस पर नेहा ने कहा कि आप कुछ उस तरह से लिख दीजिएगा जैसे हरिवंश राय बच्चन जी ने लिखा था 'मिट्टी का तन, मस्त मन ', इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'ये तो उनका अधिकार बनता है क्योंकि उनका 'मैं' तो सर्वव्यापी है'। इस पर दर्शक जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं।

केबीसी 13 को ऑनलाइन कैसे देखें?
लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी क्विज शो खेल सकते हैं। इसके लिए सोनीलिव एप को डाउनलोड कीजिए।
शो के पहले कंटेंस्टेंट थे ज्ञानराज
'केबीसी 13' के पहले प्रतियोगी का नाम ज्ञानराज है, जो कि बीएसए के उन 100 यंग साइंटिस्ट के प्रतिष्ठित ग्रुप में शामिल हैं, जिन्हें पीएम मोदी को सलाह देने के लिए चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications