KBC 13: शो के पहले एपिसोड में हॉट सीट पर पहुंचने वाले कंटेस्‍टेंट का पीएम मोदी से है खास कनेक्‍शन

नई दिल्‍ली, 23 अगस्‍त। सोनी टीवी पर 23 अगस्‍त सोमवार से एक बाद फिर दर्शकों का फेवरेट शो कौन बनेगा करोड़पति शुरू होने जा रहा है। 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीज़न 13 भी हर बार की तरह रोचक होगा। शो के होस्‍ट बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन के सामने इस बार फिर हॉट सीट पर खास कंटेस्‍टेंट नजर आएंगे। सोमवार को शो की शुरूआत में जो सबसे पहले कंटेस्‍टेंट हॉट सीट पर पहुंचेंगे उनका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास कनेक्‍शन हैं।

केबीसी 13 के प्रोमो में हो चुका है ये खुलासा

केबीसी 13 के प्रोमो में हो चुका है ये खुलासा

केबीसी 13 की शुरूआत से पहले सोनी टीवी पिछले कई दिनों से शो से जुड़े प्रोमो रिलीज कर रहा है। इसी क्रम में आयोजकों ने जो शो के प्रोमो का एक वीडियो साझा किया है उसमें सोमवार को पहले शो की झलक दिखाई गई है। जिसमें ये भी खुलासा किया किया हैं केबीसी 13 सीजन के पहले एपिसोड में बाकी कंटेस्‍टेंट को पछाड़ते हुए कौन खुशनसीब व्‍यक्ति बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठकर उनके सवालों का जवाब देगा।

केबीसी 13 के कंटेस्‍टेंट ज्ञानराज का पीएम मोदी से है ये खास कनेक्‍शन

केबीसी 13 के कंटेस्‍टेंट ज्ञानराज का पीएम मोदी से है ये खास कनेक्‍शन

'केबीसी' 13 कंटेस्टेंट्स के साथ फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट 'ट्रिपल टेस्ट' खेलते हुए ज्ञानराज ने ये राउंड जीतेंगे। झारखंड के ज्ञानराज एक शिक्षक हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परामर्श देने वाली पीएसए के 100 यंग साइंटिस्ट के प्रतिष्ठित ग्रुप में शामिल हैं। जो पीएम मोदी को इस मामले में परामर्श देते हैं।

ज्ञानराज क्‍यों हैं अन्‍य टीचरों से अलग

ज्ञानराज क्‍यों हैं अन्‍य टीचरों से अलग

ज्ञानराज कोई साधारण शिक्षक नहीं हैं वो झारखंड के नगड़ी के स्‍कूल में बच्‍चों को विज्ञान पढ़ाते हैं लेकिन उनकी खासियत ये हैं कि बच्‍चों को वो अन्‍य साधारण टीचर की तरह नहीं पढ़ाते वो बच्‍चों को नए-नए एक्‍सपेरिमेंट और नायाब प्रैक्टिकल तरीके से बच्‍चों का ज्ञानवर्धन करते हैं। बच्‍चों को विज्ञान में परांगत बनाकर उनका सपना उन्‍हें टॉप सांइटिस्‍ट बनाने का है। ज्ञानराज का मानना है कि बच्‍चों को प्रैक्टिकल नॉलेज देकर विज्ञान विषय में उनकी इनट्रेस्‍ट डेवलेप करना है।

ज्ञानराज ने बच्‍चों को लेकर संजाया है ये सपना

ज्ञानराज बच्‍चों को नए-नए तरीकों से विज्ञान विषय पढ़ाते हैं। ज्ञानराज ने बताया कि सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन झारखंड जैसे पिछड़े राज्‍य में बच्‍चे रोबॉटिक्‍स और ड्रोन पर काम करते हैं और मैं अपने बच्‍चों को इस योग्य बनाना चाहता हूं कि इन भारतीय बच्‍चों को स्‍वयं इसरो इनवाइट करे। ज्ञानराज ने बच्‍चों को इसरो जाने के सपने सजाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+