KBC 13: बिग बी ने कंटेस्टेंट से पूछा- रोहित शर्मा और गर्लफ्रेंड में से किसे चुनोगे? जवाब ट्रेंड कर रहा है

मुंबई, सितंबर 22: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लगभग एक दशक से क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों को हॉट सीट पर बैठाने के बाद अमिताभ बच्चन की यही कोशिश रहती है कि, कंटेस्टेंट उनके साथ सहज महसूस करें। इस लिए बिग बी प्रतियोगियों से उनकी जीवन के बारे में काफी बातचीत करते हैं। हाल ही में चैनल द्वारा शो का एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमे कंटेस्टेंट प्रांशु त्रिपाठी और अमिताभ बच्चन के बीच की बातचीत लोगों के दिल को छू रही है।

'प्रांशु रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हैं'

'प्रांशु रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हैं'

सोनी टीवी ने केबीसी 13 का जो नया प्रोमो शेयर किया है, उसमें आप अमिताभ बच्चन को प्रांशु से एक करोड़ रुपये का सवाल पूछते हुए देख सकते हैं। लेकिन इस बीच प्रांशु अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि, उन्हें क्रिकेट का बुहत शौक है। वे क्रिकेटर रोहित शर्मा के बहुत बड़े वाले फैन हैं। प्रांशु बताते हैं कि वे रोहित शर्मा को भगवान की तरह पूजते हैं। प्रांशु आगे कहते हैं कि 'प्रोफेशन से भले ही वे टीचर हैं, लेकिन दिल से क्रिकेटर हैं।

बटुए में गर्लफ्रेंड की नहीं रोहित शर्मा की फोटो रखते हैं प्रांशु

बटुए में गर्लफ्रेंड की नहीं रोहित शर्मा की फोटो रखते हैं प्रांशु

वीडियो में प्रांशु रोहित शर्मा की एक तस्वीर को दिखा रहे हैं। जिसे वह अपने बटुए में रखते हैं। बिग बी उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं कि वह रोहित शर्मा की तस्वीर अपने पास रखते हैं। जबकि इनकी एक सुंदर सी गर्लफ्रेंड भी है अनामिका। उनका फोटो नहीं रखा है इन्होंने। अमिताभ बच्चन प्रांशु से पूछते कि उनकी अपनी गर्लफ्रेंड अनामिका से मुलाकात कैसे हुई थी? इसके बाद प्रांशु अपनी लव स्टोरी भी अमिताभ बच्चन के साथ साझा करते हैं।

बिग बी ने पूछा सात करोड़ रुपये से भी ज्यादा कठिन सवाल

बिग बी ने पूछा सात करोड़ रुपये से भी ज्यादा कठिन सवाल

प्रांशु ने बिग बी को बताया कि, हम दोनों कॉलेज में मिले थे। वह सुंदर हैं और मैं थोड़ा ऐसा ही लोकल, एवरेज हूं। इसके बाद अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि रोहित शर्मा और अनामिका में से किसी एक को चुनना हो तो किसे चुनेंगे? इस पर प्रांशु कहते हैं कि, सर, ये सात करोड़ रुपये से भी ज्यादा कठिन सवाल है। इसके लिए तो सर आपने कोई लाइफलाइन भी नहीं दी है।

रोहित शर्मा से करवाई मुलाकात

प्रांशु का रोहित शर्मा के प्रति इतना प्यार देखने के बाद अमिताभ बच्चन रुक नहीं पाते हैं, वे क्रिकेटर रोहित शर्मा से प्रांशु की मुलाकात करवाते हैं। अमिताभ बच्चन प्रांशु की रोहित शर्मा से वीडियो कॉल के जरिए मुलाकात करवाते हैं। जिसके बाद प्रांशु इमोशनल हो जाते हैं। बिग बी प्रांशु को रोहित से बात करने के लिए कहते हैं। अभिभूत प्रांशु ने कहा कि कोई भगवान से कैसे बात कर सकता है। शर्मा ने उन्हें वीडियो में शो के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रांश को नहीं पसंद आया बिग बी का पहनावा

प्रांश को नहीं पसंद आया बिग बी का पहनावा

इससे पहले इस एपिसोड का एक और प्रोमो सामने आया था। जिसमें प्रांशु अमिताभ बच्चन के सूट को लेकर कमेंट करते दिखे थे। प्रांशु को अमिताभ बच्चन का आउटफिट पसंद नहीं आया। खेल के दौरान होने वाली बातचीत में प्रांशु अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि, उनके पास भी उनके जैसा बंद गले का कोट है। हालांकि उन्हें अमिताभ का पॉकेट स्क्वेयर पसंद नहीं आया। प्रांशु अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि, मेरे पास ऐसा ही एक सूट है। लेकिन मेरे पास यह नहीं है उन्होंने अमिताभ के साटन पॉकेट स्क्वायर की ओर इशारा करते हुए कहा। प्रांशु ने पॉकेट स्क्वायर को बेकार बता दिया।

अमिताभ बच्चन ने प्रांशु को गिफ्ट किया अपना शूट

अमिताभ बच्चन ने प्रांशु को गिफ्ट किया अपना शूट

प्रांशु की बात सुनकर अमिताभ बच्चन अवाक रह जाते हैं। प्रांशु यहीं पर नहीं रुकते वह आगे कहते हैं कि, इस तरह के सूट शादियों में पहने जाते हैं। अभिताभ बच्चन प्रांशु के इस कमेंट को हास्य के तौर पर लेते हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने प्रांशु से कहा कि, खेल खत्म होने के बाद वह अपना शूट उन्हें दे देंगे। अमिताभ बच्चन ने प्रांशु से किया अपना वादा पूरा कर दिया है और उन्हें अपना सूट भेज दिया है जिसे प्रांशु ने पहन भी लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+