KBC 13: क्या हॉट सीट पर नजर आएंगी अरुणिता कांजीलाल? अमिताभ संग तस्वीर हुई वायरल
मुंबई, 01 सितंबर। 'केबीसी 13' का रोमांच अपनी चरम सीमा पर है, इस सीजन को पहली करोड़पति भी हिमानी बुंदेला के रूप में मिल चुकी हैं तो वहीं शो के गेस्ट के रोल में बहुत जल्द आपको भारत के दो महान क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग भी हॉट सीट पर बैठे हुए दिखाई देंगे तो वहीं एक फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ 'इंडियन आइडल 12' की फर्स्ट रनर अप अरुणिता कांजीलाल दिखाई पड़ रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि केबीसी 13 की दूसरी गेस्ट अरुणिता हो सकती हैं।
Recommended Video

क्या हॉट सीट पर नजर आएंगी अरुणिता कांजीलाल ?
वायरल फोटो में अमिताभ-अरुणिता के साथ अरुणिता के पिताजी भी नजर आ रहे हैं। ये फोटो अरुणिता के भाई अनीश ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ में उन्होंने लिखा है, 'बहुमूल्य पलों में से एक।' हालांकि अरुणिता की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन इस फोटो के वायरल होने के बाद से अरुणिता के फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और अरुणिता के लिए कमेंट्स भी कर रहे हैं।

पवनदीप-अरुणिता रहे काफी चर्चित
गौरतलब है कि इस बार 'इंडियन आइडल 12' काफी चर्चित रहा है। शो के विनर पवनदीप राजन और अरुणिता के बीच में काफी अच्छी कमेस्ट्री देखी गई। शो के दौरान दोनों के लिंकअप की भी खबरें आईं , हालांकि दोनों ने इस बात से हमेशा इनकार किया और खुद को एक-दूसरे का बढ़िया दोस्त ही बताया। खबर है कि दोनों बहुत जल्द एक म्यूजिकल सीरीज में भी साथ नजर आने वाले हैं।

केबीसी 13 की पहली करोड़पति भी महिला
अब आप इसे कुशल संयोग कह लीजिए कि केबीसी 13 की पहली करोड़पति भी महिला ही हैं, जबकि इससे पहले वाले सीजन 12 में भी चारों महिलाएं ही करोड़पति थीं। गौरतलब है कि पुराने सीजन में नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास और नेहा शाह ने एक करोड़ जीता था।
शो की जान अमिताभ
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और केबीसी अगर एक-दूसरे के पर्याय कहे जाएं तो गलत ना होगा। केबीसी का यह 13वां सीजन है। केवल सीजन 3 को छोड़ दिया जाए तो बिग बी ने इस क्विज शो के सारे सीजन होस्ट किए हैं और हर बार इस शो ने सफलता का नया इतिहास लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications