केबीसी के सेट पर बच्ची ने अमिताभ बच्चन की लगाई डांट, Sorry Miss बोलते दिखे बिग बी
मुंबई, 24 नवंबर: अमिताभ बच्चन अपने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 13 में स्टूडेंट्स स्पेशल वीक में हर तरह के स्कूली बच्चों से मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के अरुणोदय के बाद अब केबीसी के सेट पर बिग भी एक बच्ची के साथ क्विज शो खेलते नजर आए। इसके अलावा अमिताभ बच्चन उस बच्ची के साथ अपनी फिल्म भूतनाथ के डायलॉग बोलते नजर आए। इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' में चाइल्ड स्पेशल चल रहा है, जिसमें बच्चे अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना कर रहे हैं। लेकिन खेल के दौरान अक्सर बच्चे बिग बी से मजेदार सवाल करते नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

बिग बी ने लड़की से पूछा-बिल्ली क्यों बनी?
सोनी ने अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो शेयर किया है। जिसमें हॉट सीट पर एक किटी हेयरबैंड पहने एक लड़की बैठी नजर आ रही है। जब अमिताभ बच्चन ने उनसे पूछा कि उन्होंने सिर पर क्या पहना हुआ है, तो उन्होंने कहा कि वह बिल्ली बन गई हैं। अमिताभ ने उनसे पूछा, पर आप तो इंसान हैं, बिल्ली क्यों बनी हैं? बच्ची ने जवाब दिया कि वह बिल्लियों से प्यार करती है। उसके जवाब से अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए।

लड़की ने बिग बी की लगाई डांट
इसके बाद अमिताभ बच्चन के सामने लड़की ने अपनी क्लास टीचर की भी नकल की। जहां उसने होमवर्क न करने पर छात्रों को डांटने की एक्टिंग की। वहीं अमिताभ एक छात्र की तरह सॉरी, मिस कहते नजर आए। प्रोमो का अंत अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म भूतनाथ के एक दृश्य को लड़की के साथ करते नजर आए। उन्होंने फिल्म की लाइन पढ़ीं और लड़की अपनी लाइनें पढ़ती नजर आई।
देखें मजेदार Video
चैनल ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि, अपनी टीचर की मिमिक्री करने के बाद केबीसी 13 के मंच पर हमारी नन्ही प्रतियोगी ने अमिताभ सर के साथ अभिनय! अमिताभ बच्चन ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के एक युवा प्रतियोगी की भी मेजबानी की थी। उस एपिसोड के प्रोमो दर्शकों के बीच हिट रहे क्योंकि उन्होंने अपनी बुद्धि से सभी का मनोरंजन किया। उन्होंने स्टेज पर अमिताभ के साथ डांस भी किया।












Click it and Unblock the Notifications