KBC 13: अमिताभ हुए इमोशनल, जब फैन ने कहा-' ये दरख्त जो खड़ा है, सचमुच बहुत बड़ा है'

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। सोनी टीवी के चर्चित शो ' केबीसी 13' का रोमांच पूरे शबाब पर है। सोमवार को शो में अमिताभ बच्चन का जन्मदिन जोरो-शोर ढंग से मनाया गया, जिसके वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। शो के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे अमिताभ के फैंस ने उन्हें उनकी फिल्मों के गेटअप को अपनाकर बड़ा सरप्राइज दिया तो वहीं कुछ फैंस ने उनके लिए कुछ दिल छू लेने वाली कविताएं पढ़ीं, जिसे सुनकर अमिताभ भाव-विभोर हो गए।

अमिताभ की अभिनय यात्रा का पूरा सारांश

अमिताभ की अभिनय यात्रा का पूरा सारांश

एक फैन ने अपनी कविता के जरिए अमिताभ की अभिनय यात्रा का पूरा सारांश दिया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों और फिल्मों का उल्लेख था, जैसे कि उनके पिता 'हरिवंश राय बच्चन', 'मां तेजी बच्चन', बेटी 'श्वेता नंदा' और पोती 'आराध्या बच्चन'। उनकी प्रतिष्ठित फिल्मों, जैसे 'शोले', 'दीवार', 'जंजीर' और 'मुकद्दर का सिकंदर' आदि तो वही उस कविता में अमिताभ के मुश्किल दौर का भी जिक्र था, जैसे कि 'बोफोर्स कांड' और 'एबीसीएल कंपनी।'

' ये दरख्त जो खड़ा है, सचमुच बहुत बड़ा है'

' ये दरख्त जो खड़ा है, सचमुच बहुत बड़ा है'

तो वहीं दूसरे फैंस ने अपनी कविता में अमिताभ बच्चन को कहा कि ' ये दरख्त जो खड़ा है, सचमुच बहुत बड़ा है, सहा है जिसने क्या-क्या,तूफानों से लड़ा है, हिला नहीं सकता है कोई इसे, वजूद बहुत तगड़ा है'। फैंस के इस अनुपम प्रेम को देखकर अमिताभ खुद को रोक नहीं पाए और इमोशनल हो गए, उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर फैन के प्रति आभार व्यक्त किया।

आज केबीसी का 13वां सीजन चल रहा है

आज केबीसी का 13वां सीजन चल रहा है

आपको बता दें कि अमिताभ ने साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। आज केबीसी का 13वां सीजन चल रहा है, इसमें एक केवल सीजन 3 को छोड़कर सारे सीजन अमिताभ ने ही होस्ट किया है। आज केबीसी और अमिताभ दोनों एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। केबीसी का मतलब ही अमिताभ बच्चन है। केबीसी जब शुरू हुआ था तब एक घंटे के लिए सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था, लोग टीवी सेट के सामने से हटते नहीं थे, वजह एक ही थी अमिताभ की प्रभावशाली मेजबानी, जिसनें एक बार फिर से लोगों के दिलों में अमिताभ के प्रति दीवानगी पैदा कर दी थी।

'महानायक ने लिखा सफलता का इतिहास'

'महानायक ने लिखा सफलता का इतिहास'

साल 2000 से पहले अमिताभ बच्चन अपने जीवन के कुछ मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, जब उन्होंने इस गेम शो का हिस्सा बनने का फैसला किया था, तो कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया था कि अमिताभ बच्चन अपना कर्जा उतारने के लिए टीवी पर आ रहे थे लेकिन किसी को उस वक्त नहीं पता था कि अमिताभ, केबीसी के जरिए सफलता का नया इतिहास रचने जा रहे हैं। सदी के महानायक का ये शो ना केवल हिट हुआ बल्कि इसने सक्सेस की ऐसी पटकथा लिखी, जिसके बाद टीवी पर गेम शो की भीड़ आ गई थी और बहुत सारे दिग्गजों ने अमिताभ की तरह मेजबानी में हाथ आजमाया लेकिन कोई भी सफल नहीं हो पाया और सारे शो बंद हो गए लेकिन केबीसी का सफर आज भी बदस्तूर जारी है।

पहले शो 45 मिनट के लिए रिकॉर्ड होता था...

पिछले साल,एक ब्लॉग पोस्ट में, अमिताभ ने लिखा था कि जब केबीसी पहली बार शुरू हुआ था, तब उनके और क्रू मेंबर्स ने बहुत सारी गलतियां की थी। लेकिन अब चीजें संभल जाती हैं। पहले शो 45 मिनट के लिए रिकॉर्ड होता था जिसे विज्ञापन मिलाकर एक घंटे के लिए बनाना पड़ता था लेकिन आज इसका फार्मेट बदल चुका है, आज इसमें ज्यादा वक्त लगता है। बता दें कि केबीसी 13 का प्रीमियर अगस्त में हुआ था और अभी तक केवल एक प्रतियोगी, हिमानी बुंदेला, ही एक करोड़ जीत पाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+