KBC 13: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा क्या आप मेरे बिना रह सकती हैं? Video में देखें क्या मिला जवाब
मुंबई, 29 सितंबर। सोनी टीवी के फेमस क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हर दिन अपनी बातों से हर दर्शक का दिल खुश कर देते हैं। हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से बिग बी ऐसी रोचक बातें करते हैं कि प्रतिभागी ही नहीं घर में बैठे दर्शकों का चेहरा खुशी से खिल उठता है।आम जिंदगी में जीवन बिताने वाले कंटेस्टेंट बिग बी के सामने बैठते ही सभी के लिए खास हो जाते हैं इसके पीछे कारण है अमिताभ बच्चन की उनसे बातचीत। केबीसी का ऐसा ही एक प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बी ने नेशनल टीवी पर अपने सामने हॉट सीट पर बैठी लड़की को डेटिंग के लिए अप्रोच कर डाला साथ पूछा क्या आप मेरे बिना रह सकती हैं?आइए जातने हैं फिर क्या मिला जवाब।

अरेंज मैरिज और डेटिंग के बारे में अमिताभ ने कंटेस्टेंट से किया सवाल
दरअसल, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑनलाइन साझा किए गए एपिसोड के लिए एक नए प्रोमो वीडियो मे शेयर किया है। जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर नैनीताल की एक टीचर कंटेस्टेंट शक्ति प्रभाकर बैठी नजर आ रही हैं। जिनसे बिग बी उनकी शादी के बारे में बात कर करते नजर आ रहे हैं। अरेंज मैरिज और डेटिंग के बारे में अमिताभ ने ऐसे बात की कि शक्ति प्रभाकर शर्म से ब्लस करने लगी।

अमिताभ बच्चन ने पूछा अगर मैं आपको डेट पर ले जाऊं तो कैसा रहेगा?
इसके बाद ही अमिताभ बच्चन ने शक्ति से पूछा कि अगर मैं आपको डेट पर ले जाऊं तो कैसा रहेगा? इस सवाल को सुनकर कंटेस्टेंट को पहले अपने विश्वास ही नहीं होता लेकिन बाद में वो शर्म से लाल हो जाती हैं और दोबारा पूछते हैं क्या ये डेट आपके मुताबिक है। इस पर शक्ति कहती है इससे बेहतर डेट इससे पहले किसी को मिली ही नहीं होगी।

अमिताभ बोलते हैं इसका मतलब आप मेरे बिना रह सकती हैं?
इसके बाद अमिताभ शक्ति से पूछते हैं तीन ऐसी चीज जिसके बिना आप नहीं रह सकती ? जिसका जवाब देते हुए शक्ति अपनी मां और मोबाइल मोबाइल बोलती है। उत्तर सुनकर बिग बी मजा लेते हुए कहते हैं कि इसका मतलब आप मेरे बिना रह सकती हैं? ये सुनकर शक्ति एक बार फिर शरमा जाती हैं।

अरेन्ज मैरिज को लेकर बिग बी ने शक्ति से किया ये सवाल
कौन बनेगा करोड़पति 13 के प्रतियोगी शक्ति प्रभाकर से उनकी शादी में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने सवाल किया जिसके जवाब में शक्ति ने कहा, "सर, मुझे अरेंज्ड मैरिज सेट-अप बहुत अजीब लगता है। जब भी मैं किसी लड़के से बात करती हूं, तो उनके पास हमेशा बहुत ही संरचित प्रश्न होते हैं। यह रिश्ते के लिए कम और जॉब इंटरव्यू की तरह ज्यादा लगता है। उसने कहा चीजें एक फ्लो में होनी चाहिए।"

अमिताभ ने पूछा कि 'प्रवाह' का क्या मलतब है
अमिताभ ने पूछा कि 'प्रवाह' से उसका क्या मतलब है। शक्ति ने कहा , "प्रवाह से, मेरा मतलब है कि अगर हम दोस्तों की तरह बात करते हैं, तो बेहतर होगा कि 'क्या आप खाना बना सकते हैं? नहीं? तब यह काम नहीं कर सकती ।' मुझे यह सब बहुत अजीब लगता है।"
केबीसी के अपकमिंग एपिसोड में ये लोग नजर आएंगे
बता दें अमिताभ बच्चन ने 2000 से केबीसी के एक सीजन को छोड़कर सभी सीजन होस्ट किया है। शो के सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस साल इस शो ने हर शुक्रवार को सेलिब्रिटीज को होस्ट किया है। पिछले मेहमानों में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग-सौरव गांगुली, अभिनेता-निर्देशक जोड़ी दीपिका पादुकोण-फराह खान, ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा-पीआर श्रीजेश और अभिनेता जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी शामिल हैं। अपकमिंग एपिसोड में हॉट सीट पर एक्टर प्रतीक गांधी और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications