Kaun Banega Crorepati: लाइफ लाइन होने के बाद भी अति आत्मविश्वास ले डूबा इन दो कंटेस्टेंट को

मुंबई, 29 अगस्त। लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू हो गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से कंटेस्टेंट्स से अपना खास अंदाज में सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस दौरान शुक्रवार का एपिसोड काफी खास रहा। दरअसल शो में दो कंटेस्टेंट ऐसे थे जिनके पास हेल्पलाइन बची हुई थी बावजूद इसका उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया और शो में सवाल का गलत जवाब देकर बाहर हो गए। मध्य प्रदेश की श्रद्धा पांडे और रास्थानन के देशबंधु पांडे अपनी सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल किए बिना ही शो से बाहर हो गए।

देशबंधु ने जीते 3.20 लाख

देशबंधु ने जीते 3.20 लाख

देशबंधु जोकि राजस्थान के कोटा से हैं वह हॉटसीट पर पहुंचे थे, उन्होंने शो के दौरान जिस तरह से सवालों का सामना किया वह काफी दिलचस्प रहा और शो के दौरान उनका सफर भी काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था। देशबंधु पांडे गुरुवार को हॉटसीट पर पहुंचे थे और जब शुक्रवार को दोबारा शो शुरू हुआ तो बिग बी ने उनके साथ शो को आगे बढ़ाया। शो के दौरान देशबंधु 3.2 लाख रुपए के दूसरे पड़ाव को तीन लाइफलाइन के साथ पार कर चुके थे। इस पड़ाव को पार करके उन्होंने अपने नाम 3.20 लाख रुपए तो कम से कम सुनिश्चित कर लिए थे। लेकिन वह 6.40 लाख रुपए के सवाल के लिए ग्वारवे सवाल का जवाब नहीं दे सके।

6.40 लाख के लिए सवाल का गलत जवाब दिया

6.40 लाख के लिए सवाल का गलत जवाब दिया

देशबंधु से 6.40 लाख रुपए के लिए शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछा उसका जवाब नहीं आने की वजह से देशबंधु शो से बाहर हो गए। बड़ी बात यह है कि देशबंधु के पास एक लाइफलाइन भी बची हुई थी। उनके पास आक्स द एक्सपर्ट लाइफलाइन बची हुई थी। लेकिन उन्होंने इस लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं किया और वह शो से बाहर हो गए। देशबंधु अपने साथ सिर्फ 3.20 लाख रुपए ही ले जा सके और इसके साथ ही उनकी एक लाइफ लाइन बची रह गई।

लाइफलाइन बची थी फिर भी नहीं किया इस्तेमाल

लाइफलाइन बची थी फिर भी नहीं किया इस्तेमाल

शो में अमिताभ बच्चन ने देशबंधु पांडे से 6.40 लाख रुपए के लिए जो सवाल पूछा वह था, इनमे से कौन सा देश पूरी तरह से यूरोप में आता है। इसके चार विकल्प, रूस, तुर्की, यूक्रेन और कजाकिस्तान थे। सवाल का जवाब देने के लिए देशबंधु ने अपनी लाइफलाइन का इस्तेमाल नहीं किया और सवाल का जवाब रूस दिया। उन्होंने कहा कि वह इस जवाब को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। लेकिन बाद में यह जवाब गलत निकला। सवाल का सही जवाब यूक्रेन था। जिसके बाद देशबंधु पांडे को 3.20 लाख रुपए से ही संतोष करना पड़ा।

 सिर्फ 10 हजार जीतकर बाहर हुईं श्रद्धा

सिर्फ 10 हजार जीतकर बाहर हुईं श्रद्धा

शो के दौरान जो अगली कंटेस्टेंट थीं वह श्रद्धा खरे थीं, वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आई थीं। उन्होने दो हेल्पलाइन की मदद से सिर्फ 20 हजार रुपए जीते। वह 40 हजार रुपए के लिए सातवे सवाल का ही जवाब नहीं दे सकीं। यह सवाल विजुअल पर आधारित था। शो में श्री श्री रविशंकर के वीडियो को दिखाकर एक सवाल पूछा गया था। सवाल में पूछा गया कि 1981 में किस आध्यात्मिक संस्था की स्थापना इस आध्यात्मिक गुरू ने की थी। इसका सही जवाब आर्ट ऑफ लिविंग था लेकिन श्रद्धा ने गलत जवाब दिया और वह शो में सिर्फ 10 हजार रुपए ही जीत सकीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+