Katrina Kaif-Vicky Kaushal के बेटे के नाम का हुआ खुलासा, URI से जुड़ा है नन्हे मेहमान का ऐसा कनेक्शन

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Baby Boy Name: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जिंदगी में खुशियों की सबसे बड़ी सौगात आ चुकी है।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की पैरेंटहुड की शुरुआत
शादी के 4 साल पूरे होने के साथ ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पैरेंटहुड की नई शुरुआत की है। गत 7 नवंबर 2025 का दिन कैटरीना और विक्की के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया है क्योंकि उनके घर पर बेटे का आगमन हुआ है।

Katrina Kaif

7 नवंबर 2025 को बेटे की मां बनी थीं कैटरीना

दरअसल 7 नवंबर 2025 को कैटरीना कैफ ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। करीब दो महीने बाद अब कपल ने अपने लाडले के नाम से भी पर्दा उठा दिया है, जिसका सीधा कनेक्शन विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से जुड़ा हुआ है।

सोशल मीडिया पर बेटे का नाम रिवील

-कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में कपल के साथ उनके बेटे का नन्हा सा हाथ नजर आ रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

-पोस्ट के साथ कपल ने लिखा है- हमारी जिंदगी की पहली रोशनी, विहान कौशल। प्रार्थनाएं सुनी जाती हैं, जीवन सुंदर है और हमारी दुनिया एक पल में बदल गई है। इसके साथ ही कपल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल बताया है, जिसे सुनते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

बेटे के नाम का 'उरी' से खास रिश्ता

-आपको बता दें कि विक्की कौशल के बेटे के नाम के पीछे छिपी कहानी भी उतनी ही खास है। दरअसल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। यही फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी।

-हालांकि इससे पहले विक्की कौशल ने 'मसान', 'राजी' और 'संजू' जैसी फिल्मों में दमदार परफॉर्मेंस दी थी लेकिन 'उरी' मूवी ने उन्हें एक सुपरस्टार की पहचान दिलाई थी। फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद माना जा रहा है कि कपल ने बेटे का नाम इसी लकी कनेक्शन से प्रेरित होकर चुना है।

क्या होता है 'विहान' नाम का मतलब?

विहान (Vihaan) शब्द का मतलब "सुबह", "भोर", "दिन का पहला प्रकाश" या "नई शुरुआत" होता है, जो संस्कृत से लिया गया है और अंधकार के बाद आने वाली रोशनी, आशा की किरण और एक नए दिन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ये नाम जीवन में सकारात्मकता, नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है।

शादी के 4 साल बाद घर में गूंजी किलकारी

-कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में भव्य लेकिन प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। पंजाबी रीति-रिवाज से हुई इस शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं।

-अब शादी के 4 साल पूरे होने के साथ ही कपल की जिंदगी में बेटे के रूप में नई खुशी शामिल हो गई है। फिलहाल कैटरीना अपने परिवार और बच्चे को समय देने के लिए फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

विहान के दादू शाम कौशल हुए भावुक

-विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के इस पोस्ट पर बॉलीवुड से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं विक्की के पिता शाम कौशल ने भावुक होते हुए लिखा है- मेरा पोता...भगवान का जितना भी धन्यवाद करूं कम है। ढेर सारा आशीर्वाद।

बॉलीवुड सेलेब्स ने दी जमकर बधाइयां

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने बधाई देते हुए लिखा है- वेलकम विहान, अमेजिंग न्यूज। बधाई हो और ढेर सारा प्यार। इसके अलावा आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, अदिति राव हैदरी, शिबानी दांडेकर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारों ने कपल और नन्हे विहान के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+