Katrina Kaif Pregnancy: क्या जल्द मम्मी-पापा बनने वाले हैं कैटरीना-विक्की? इस खास दिन कर सकते हैं ऐलान
कैटरीना कैफ लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस प्रेगनेंट हैं। चलिए इस बारे में जानते है कि इसके पीछे कितनी सच्चाई है।
मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से अब क्यास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर नजर नही आ रही हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये अफवाह है फिर एक्ट्रेस जल्द कर सकती हैं अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान।

क्या जल्द मांं बनने वाली हैं कैटरीना?
जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है तभी से बॉलीवुड के यंग कपल्स में शामिल दीपिका-रणवीर और कैटरीना-विक्की के माता-पिता बनने की खबर हर तरफ घूम रही है। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट के बाद अब जल्द ही कैटरीना कैफ मां बन सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर आए दिन इस पर चर्चा हो रही है।

इस दिन कर सकती हैं ऐलान
बता दें कि बीते कुछ दिनों से कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। ऐसा शायद इसलिए भी हो सकता है क्योंकि एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर अभी नहीं बताना चाहती हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि 16 जुलाई को उनका जन्मदिन है और इस मौके पर वह अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब फैंस को इंतजार है कि वह कब अपनी इस गुड को सबके साथ साझा करेंगी।

लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं कैटरीना
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी करने के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। उन्हें आखिरी बार करण जौहर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था। जहां वह पति विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। ऐसे में फैंस को चिंता सता रही है कि आखिर एक्ट्रेस लाइमलाइट से क्यों दूर हैं। वहीं नेटिजेन्स उनकी प्रेगनेंसी के क्यास लगा रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस इस खबर को अफवाह बता रहे हैं।

विक्की-कैटरीना की हुई थी शादी
बता दें कि कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में सात फेरे लिए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। दोनों की शादी में उनके खास दोस्त और परिवार के कुछ लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद ही दोनों के लव अफेयर के बारे में फैंस को मालूम हुआ। दोनों ने अपने इस रिश्ते को हमेशा सीक्रेट रखा। लेकिन, शादी के बाद से एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लाइमलाइट से काफी दूर हैं। हालांकि जल्द ही वह अपनी आने वाली फिल्मों नजर आएंगी।

कैटरीना के बर्थडे पर विक्की कौशल का खास प्लान
बता दें कि कैटरीना कैफ का 16 जुलाई को 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके को स्पेशल बनाने के लिए विक्की कौशल ने खास प्लान तैयार किया है। बता दें कि, 15 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की कौशल संग कैटरीना कैफ स्पॉट हुए थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आए। बता दें कि, मुंबई एयरपोर्ट से दोनों मालदीव के लिए रवाना हुए। अब कैटरीना का जन्मदिन विक्की कौशल मालदीव में मनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications