Phone Bhoot Teaser: कैटरीना कैफ की ‘फोन भूत’ का टीजर रिलीज, कब रिलीज होगी ये भयानक कॉमेडी?
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म फोन भूत का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें मेकर्स और फिल्म मेकर्स और किरदारों के साथ भूत की एक झलक दिखाई गई है।
मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। ऐसे में अब कैटरीना कैफ के लिए एक अच्छी खुशखबरी है। बता दें कि कैटरीना अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा अपडेट दिया है। उनकी आने वाली फिल्म फोन भूत का टीजर रिलीज हो गया है। चंद सेकंड इस टीजर में भूत की एक हल्की सी झलक देखने को मिली।

कैटरीना कैफ ने शेयर किया टीजर
कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर टीजर का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'एक भयानक कॉमेडी आ रही है'। बता दें कि, कैटरीना कैफ की इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह द्वारा किया गया है। फिल्म रितेश सिंधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। हालांकि इस फिल्म की घोषणा पहले की गई थी लेकिन फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया था।
फोन भूत इस दिन होगी रिलीज
फोन भूत का टीजर लगभग 22 सेकंड का है जिसमें एक डरावनी महिला की झलक दिखाई गई है। इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में पूरी हो चुकी है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म 'सूर्यावंशी' में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार अहम भुमिका में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications