सलवार-सूट में नजर आईं कैटरीना कैफ, डांस देख दीवाने हुए लोग, नहीं देखा होगा एक्ट्रेस का ऐसा वीडियो
Katrina Kaif Video: आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नए साल साल का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया। वहीं नए साल पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। कटरीना कैफ की मां सुजैन टर्कोटे का मदुरै में एक स्कूल हैं जहां कैटरीना अक्सर जाती रहती हैं। इसी स्कूल ने कैटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कैटरीना कैफ का पुराना वीडियो वायरल
कैटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में कैटरीना अपनी मां के स्कूल में नजर आ रही हैं और वहां के बच्चों के साथ जमकर डांस भी कर रही हैं। उन्होंने बार-बार कई जगहों पर ऐसी चीजें की हैं, जिन्हें देखकर लोग कैटरीना कैफ को और ज्यादा प्यार और सम्मान करने लगे हैं। इस वीडियो पर भी लगो जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

लोगों को पसंद है कैटरीना कैफ की सादगी
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। कैटरीना एक्टिंग के साथ साथ अपनी सादगी के लिए भी लोगों के बीच काफी फेमस हैं। उनके इस पुराने वीडियो ने भी इंटरनेट पर इस समय धूम मचा रखी है।
कैटरीना कैफ का सलवार-सूट में डांस
हाल ही में एक रेडिट यूजर ने कैटरीना कैफ का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मदुरै में अपनी मां सुजैन टर्कोटे के स्कूल फंक्शन में डांस करती नजर आ रही हैं। इस मौके पर कैटरीना काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ ने एक सिंपल सलवार सूट पहना हुआ है और न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक पूरा किया है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
कैटरीना कैफ को सूट में डांस करते देख लोग उनके दीवाने हो गए हैं। इस वीडियोपर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- मैं शरीर को छुपाने या दिखाने के बारे में नहीं सोचता हूं। लेकिन मुझे ये पसंद है कि वह जगह के हिसाब से कपड़े पहनती हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- कैटरीना बहुत मस्ती कर रही हैं। वह बहुत मिलनसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications