शादी से पहले मां के साथ विक्की के घर पहुंचीं कैटरीना, बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस
मुंबई, 06 दिसंबर: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। रविवार शाम कैटरीना अपनी मां और बहन के साथ विक्की कौशल के घर पर पहुंचीं। व्हाइट साड़ी में स्पाॉट की गई कैटरीन बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। साड़ी में नजर आईं कटरीना कैफ ने पैपराजी का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। बताया जा रहा है कि कैटरीना और विक्की के परिवार शादी से पहले एक दूसरे से मिल रहे हैं।

कटरीना कैफ सज-धज के विक्की कौशल के घर पहुंची
शनिवार रात कटरीना कैफ सज-धज के विक्की कौशल के घर पहुंची। कैटरीना के साथ उनकी मां सुजैन और परिवार के अन्य सदस्य साथ नजर आए। कैटरीना की मां सुजैन ने हरे रंग का कुर्ता सलवार पहन रखा था। कटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोटे इस समय विक्की कौशल की पुरानी कार का इस्तेमाल कर रही हैं। विक्की की मर्सिडीज बेंज जीएलसी सुजैन टरकोटे मुंबई में आने जाने के लिए इस्तमेाल कर रही हैं।
Recommended Video

कैटरीना अपनी मां सुजैन टरकोटे के साथ विक्की कौशल के घर पहुंचीं
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की यह आखिरी मिनट की तैयारी है। दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी कर रहे हैं। कथित तौर पर, परिवार 6 दिसंबर को राजस्थान के लिए रवाना होगा। कैटरीना आज पूरे दिन क्लिनिक और जिम विजिट में व्यस्त हैं। रविवार शान कैटरीना अपनी मां सुजैन टरकोटे के साथ विक्की कौशल के घर पहुंचीं। कटरीना अपनी शादी को लेकर प्राइवेसी बनाये हुए हैं।

शादी में शामिल होने के लिए कैट के भाई बहन भी मुंबई पहुंचे
इससे पहले शनिवार को कैटरीना के भाई सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल भी कैटरीना की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। उनके भाई बहन और मां मंबई में शॉपिग करते हुए भी स्पॉट किए गए हैं। इससे पहले, सवाई माधोपुर के जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने सेलिब्रिटी शादी के दौरान चार दिनों के लिए कानून-व्यवस्था की व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक की पुष्टि की थी।












Click it and Unblock the Notifications