कैटरीना ने शेयर की 'पहली रसोई' की तस्वीर, ससुराल में बनाई ये स्वीट डिश

मुंबई, 17 दिसंबर: एक्टर विक्की कौशल के साथ 9 दिसंबर को विवाह के बंधन में बंधी कैटरीना कैफ इन दिनों शादी से जुड़ी रस्मों का निभा रही हैं। कैटरीना ने शादी के बाद पहली रसोई की रस्म भी की है। विक्की कौशल के घर पर 'चौका चरधाना' की रस्म में कैटरीना ने स्पेशल मीठा बनाया है। पहली रसोई की रस्म की तस्वीर कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। जिसमें वे हाथों में हलवा की कटोरी पकड़े नजर आ रही हैं।

विक्की कौशल को मीठे में खिलाई ये डिश

विक्की कौशल को मीठे में खिलाई ये डिश

शादी के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हुई कैटरीना ने अपने पति विक्की कौशल और नए फैमिल मेंबर्स के लिए स्वीट डिश बनाई है। इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। कैटरीना कैफ ने इस तस्वीर के कैप्शन में 'मैंने बनाया' लिखा है। कैटरीना ने सूजी का हलवा बनाया है। कैट ने इस रस्म को विक्की कौशल के घर में जिस नाम से बुलाया जाता है, उसका जिक्र भी किया है। उन्होंने बताया है कि विक्की के घर में इस रस्म को 'चौका चरधाना' कहते हैं।

ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारी में जुटी कैटरीना

ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारी में जुटी कैटरीना

नया जोड़ा हनीमून से वापस लौटने के बाद रिसेप्शन की तैयारियों में जुटा हुआ है। दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि विक्की और कैटरीना पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए मुंबई के जेडब्लू मैरियट होटल में ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 20 दिसंबर को अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। हालांकि इसे कन्फर्म नहीं किया गया है।

Recommended Video

    Vicky kaushal और Katrina Kaif हनीमून के बाद लौटे Mumbai | वनइंडिया हिंदी
    सलमान ने कैट को गिफ्ट की 3 करोड़ की कार!

    सलमान ने कैट को गिफ्ट की 3 करोड़ की कार!

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना और विक्की कौशल को शादी के बाद लगातार फिल्म जगत के कलाकारों की तरफ से तोहफे मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने विक-कैट को महंगी पेंटिंग गिफ्ट की है जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख बताई जा रही है। सलमान खान ने कैटरीना को रेंज रोवर कार गिफ्ट की है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ को 2.7 करोड़ रुपए का डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है। वहीं आलिया भट्ट ने लाखों रुपए की परफ्यूम बास्केट कैटरीना को भेजी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+