रवीना टंडन को टक्कर दे रहा है कैटरीना कैफ का हॉट अवतार, 'टिप-टिप बरसा...' गाने ने लगाई पानी में आग

मुंबई, नवंबर 06। अक्षय कुमार की फिल्म 'मोहरा' का एक गाना 'टिप-टिप बरसा पानी' एक एवरग्रीन सॉन्ग है। इस गाने पर रवीना टंडन का पीली साड़ी में किया हॉट डांस आज भी युवाओं के दिल पर राज करता है। 90 के दशक में आई फिल्म 'मोहरा' के इस गाने को 27 साल बाद फिर से रीमेक किया गया है और इस बार गाने में रवीना की जगह कैटरीना कैफ ने ले ली है। दरअसल, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की नई फिल्म 'सूर्यवंशी' में 'टिप-टिप बरसा पानी' का रीमेक वर्जन है।

कैटरीना ने रवीना के डांस मूव्स को किया फॉलो

कैटरीना ने रवीना के डांस मूव्स को किया फॉलो

इस गाने में कैटरीना कैफ पूरी तरह से रवीना टंडन को टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैं। हालांकि कैटरीना ने पीली की जगह सिल्वर कलर की साड़ी पहनी है। इसके अलावा कैटरीना ने रवीना के डांस मूव्स को पूरी तरह से फॉलो किया है। इस गाने में भी अक्षय कुमार कैटरीना के साथ रोमांस कर रहे हैं तो वहीं पुराने गाने में रवीना के साथ भी अक्षय ही थे।

फराह खान ने ही गाने को किया कोरियोग्राफ

फराह खान ने ही गाने को किया कोरियोग्राफ

आपको बता दें कि नए गाने को कोरियोग्राफर फराह खान ने ही डायरेक्ट किया है। इसके अलावा अल्का यागनिक और उदित नारायण ने ही इस गाने को गाया है। इसके अलावा अक्षय और कैटरीना की जोड़ी आपको पुराने गाने की यादों को ताजा कर देगी। ये नया गाना किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट किया गया है। फिल्म में इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है।

अगर इस गाने में मुझे नहीं लिया जाता तो निराशा होती- अक्षय

अगर इस गाने में मुझे नहीं लिया जाता तो निराशा होती- अक्षय

अक्षय कुमार ने इस गाने को लेकर कहा है कि अगर सूर्यवंशी फिल्म में इस गाने में मेरी जगह कोई और अभिनेता होता तो उन्हें बहुत निराशा होती, क्योंकि ये गाना उनके करियर और उनके लिए एक पर्याय बन गया था, इसके लिए मैं रतन जैन जी का धन्यवाद भी नहीं कर सकता। अक्षय ने आगे कहा है कि ऐसे मौकों पर आपको एहसास होता है कि हम बहुत आगे निकल गए हैं, लेकिन हम बहुत पीछे भी चले जाते हैं। बता दें कि रवीना ने भी उनके सॉन्ग के रीमेक को लेकर खुशी जाहिर की थी।

ये भी पढ़ें: रवीना टंडन के 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर Poonam Dubey ने किया डांस, पानी में लगाई आग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+