रवीना टंडन के 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर Poonam Dubey ने किया डांस, पानी में लगाई आग

रवीना टंडन के 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर Poonam Dubey ने किया डांस, पानी में लगाई आग

मुंबई, 16 सितंबर: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली पूनम दुबे (Poonam Dubey) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूनम दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक खास मुकाम बनाने में सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं, पूनम फैंस के बीच अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उन्होंने अपने अभिनय और डांस के जरिए लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ हैं।

पूनम दुबे ने 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर किया डांस

पूनम दुबे ने 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर किया डांस

पूनम दुबे अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियोज पर लाखों की संख्या में व्यूज मिलते हैं। हाला ही में पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के ऊपर फिल्माए गए सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' पर धमाके दार डांस किया है। पूनम दुबे का यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर आते ही सोशल मीडिया पर वायल हो गया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वो पिंक कलर की साड़ी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पूनम दुबे के वीडियो को देख फैंस ने भरी आंहे

'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो पूनम दुबे ने आज यानी गुरुवार (16 सितंबर) को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें, 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' का है। इस फिल्म में अक्षय कुमार की साथ लीड ऐक्ट्रेस रवीना टंडन थीं। तो वहीं, इस सॉन्ग पर पूनम दुबे का अंदाज न सिर्फ देखने लायक है, बल्कि उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से पानी में आग लगी दी है। तो वहीं, फैंस उनके इस वीडियो को देख आंहे भर रहे हैं।

पूनम दुबे के इस पर जमकर हो रही है तारीफ

पूनम दुबे के इस पर जमकर हो रही है तारीफ

पूनम दुबे ने 'टिप टिप बरसा पानी'सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो को करीब दो घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही उनका ये वीडियो वायरल हो गईं। वहीं, इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पूनम दुबे ने इस वीडियो को अक्षय कुमार और रवीना टंडन को टैग भी किया है। गाने के वीडियो में पूनम दुबे का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।

पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का हैं बड़ा नाम

पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का हैं बड़ा नाम

बता दें, सोशल मीडिया पर पूनम दुबे के फैंस उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी पूनम दुबे की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। अकेले इंस्टा पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब, इंस्टाखग्राम, फेसबुक जैसी साइट्स पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। पूनम ने भोजपुरी फिल्मों में कई हिट आइटम सॉन्ग भी किए हैं। वो 'जो जीता वही सिकंदर', 'हमार फर्ज', 'बाबा रंगीला', 'हम हैं जोड़ी नंबर वन', 'रंगदारी टैक्स', 'चना जोर गरम' सहित लगभग 35 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+