मुस्लिम, ईसाई या फिर सिख....कौन सा धर्म मानती हैं कैटरीना कैफ? अब सामने आया ये बड़ा सच
Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। साल 1983 में कैटरीना कफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। कैटरीना की मां का नाम सुजैन और पिता का नाम मोहम्मद कैफ है।
किस धर्म को मानती हैं कैटरीना कैफ
जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ जब बहुत छोटी थीं तभी उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे। कैटरीना कैफ को लोग टू रिलीजन एक्ट्रेस कहते हैं। कैटरीना कैफ के पिता कश्मीरी मुस्लिम हैं जबकि उनकी मां ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती हैं। वहीं कैटरीना कैफ की बाते करें तो वह दोनों ही धर्मों में गहरी आस्था रखती हैं।

'पसंद के धर्म में आस्था रखने की आजादी'
कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपने पसंद के धर्म में गहरी आस्था रखने की पूरी आजादी है। ऐसे में वह अपने पिता की तरह मुस्लिम और मां की तरह ईसाई धर्म, दोनों ही मानती हैं। वह दोनों धर्में के त्योहारों में जमकर हिस्सा लेती हैं। कैटरीना कैफ न कहा था जिस तरह से उनके लिए क्रिसमस जरूरी है, ठीक उसी तरह से वो ईद भी मनाती हैं।
पंजाबी परिवार में हुई है कैटरीना की शादी
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ की शादी विक्की कौशल के साथ हुई है और वह पंजाबी हैं। वहीं शादी के बाद कैटरीना कैफ अपने पति विक्की के साथ पंजाबी फेस्टिवल्स में भी जमकर हिस्सा लेती हैं। कैटरीना पंजाबी वेशभूषा के साथ साथ वहां के खान की भी शौकीन हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद कहा है कि अब वह शादी के बाद पति के साथ सिख धर्म भी मानने लगी हैं।
कैटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कैटरीना कैफ को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में देखा गया था। उससे पहले वह सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आई थीं। अब कैटरीना कैफ जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म के डायेरक्टर फरहान अख्तर हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications