पति विक्की कौशल के साथ बालकनी में कैटरीना कैफ ने की ऐसी हरकत, कोजी होने की फोटो हुई वायरल

Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपना पूरा समय देते नजर आते हैं। साल 2021 में शादी होने के बाद से ये कपल अपना शादीशुदा टाइम इन्जॉय करता नजर आता है। कभी ये दोनों एकसाथ हॉलिडे पर निकल जाते हैं तो कभी घर पर ही रोमांस करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में गत 6 अगस्त यानी रविवार को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए।

संडे को रोमांटिक होते नजर आए विक्की और कैटरीना
कैटरीना कैफ और विक्की कोशल ने अपना ये संडे एकदम सही तरीके से बिताया। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ भी शादी के बाद से घर पर अपने पति विक्की कौशल के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। दोनों अक्सर घर पर बैठकर आपस में टाइम स्पेंड करेत हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Katrina Kaif

घर की बलाकनी में हुए कोजी
गत 6 अगस्त को ही कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग काफी खुश हुए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल संडे को एकसाथ अपनी बालकनी में बहुत खास पल बिता रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें उनके रोमांटिक पल को बयां कर रही हैं। ये कपल घर की बालकनी में कोजी होता नजर आ रहा है।

विक्की और कैटरीना ने बिताया रोमांटिक टाइम
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही कैटरीना कैफ एक ट्रिप पर गई थीं। फिलहाल वह मुंबई लौट आई हैं और अपने पति को अपना पूरा टाइम दे रही हैं। दोनों अपने फ्लैट पर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लोगों को इन दोनों के बीच का रोमांस काफी पसंद आ रहा है।

कैटरीना कैफ ने शेयर की तस्वीरें
इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली फोटो में कैटरीना ने अपने नए घर से समंदर का नजारा लोगों को दिखाया है। वहीं दूसरी फोटो में कैटरीना ने विक्की कौशल की आउट-फोकस्ड फोटो खींची है। फोटो खींचते वक्त उन्होंने अपने पति की बांह पर उंगली रखी और लिखा है 'हाय।' तीसरी फोटो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। कैटरीना ने इस फोटो को हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल जल्द ही फिल्म 'सैम बहादुर' में दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमघरों में रिलीज होगी। वहीं कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज होगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में साउथ के फेमस स्टार विजय सेतुपति के साथ दिखाई देंगी। ये क्राइम थ्रिलर फिल्म आगामी 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+