कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने इकोनॉमी क्लास में किया ट्रेवल, आखिर क्या था कारण

Katrina Kaif And Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ और उनके रियल लाइफ पति एक्टर विक्की कौशल ने बिजनेस क्लास छोड़कर इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

katrina kaif

Katrina Kaif And Vicky Kaushal: बॉलीवुड के पावर कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर थी कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट है। हालांकि बाद में इस खबर को अफवाह बताया गया। गत 9 दिसंबर को ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। कैटरीना कैफ शादी के बाद से पारिवारिक लाइफ को काफी इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ स्पॉट किए गए थे। सोशल मीडिया पर इस कपल का नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल फ्लाइट में बिजनेस क्लास में नहीं बल्कि इकोनॉमी क्लास में नजर आए थे।

इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे कैटरीना और विक्की

इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे कैटरीना और विक्की

आपको बता दें कि हाल ही में कैटरीना कैफ और उनके रियल लाइफ पति एक्टर विक्की कौशल ने बिजनेस क्लास छोड़कर इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल किया था। वहीं सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट में सवार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे पास में बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों अपने फोन में बिजी दिखाई दे रहे हैं।

सिंपल ड्रेस में फोन पर थे बिजी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ फ्लाइट में ब्लैक ट्रैकसूट और ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं। वहीं विक्की कौशल मरून कलर के ट्रैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। विक्की ने ग्रे कलर की हूडी पहनी हुई है जिसमें वह बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे हैं।

लोगों ने जमकर की दोनों की तारीफ

लोगों ने जमकर की दोनों की तारीफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को बिजनेस क्लास छोड़ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते देख लोग काफी हैरान हो गए हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस क्यूट कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- कटरीना कैफ आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- मैंने सोचा नहीं था कि सेलेब्स इकोनॉमी क्लास में भी ट्रैवल करते हैं।

कैटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कैटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कुछ समय पहले ही कैटरीना कपूर की फिल्म 'फोन भूत' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। अब जल्द ही कैटरीना कैफ फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई देंगी। कैटरीना कैफ के पास 'मैरी क्रिसमस' फिल्म भी है।

विक्की कौशल की आने वाली फिल्में

विक्की कौशल की आने वाली फिल्में

वहीं हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉट स्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं। विक्की कौशल जल्द ही 'सैम बहादुर' और 'लुका छुपी 2' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+