कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पहली बार ऑनस्क्रीन साथ आए नजर, देखें खूबसूरत फोटोज
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पहली बार ऑलस्क्रीन साथ आए नजर, देखें खूबसूरत फोटोज
मुंबई, 13 सिंतबर: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी रियल लाइफ की सबसे अधिक पसंद की जाने वाले कपल में एक है। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंध चुके कैटरीना और विक्की को स्क्रीन पर साथ देखने का उनके दर्शकों का सपना अब जल्द पूरा होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऑनस्क्रीन फोटो शेयर की गई है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

एक साथ स्क्रीन पर आने की नई तस्वीरें शेयर की गई
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी इन फोटोज के कारण एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये कपल हाल ही में एक अवॉर्ड शो में साथ में नजर आए। अब इन दोनों की एक साथ स्क्रीन पर आने की नई तस्वीरें शेयर की गई हैं। हालांकि ये कोई फिल्म नहीं है ये दोनों एक ब्रांड का विज्ञापन करते ऑनस्क्रीन नजर आएंगे।

जानें किसमें किया है विक्की और कैटरीना ने साथ में काम
विक्की और कैटरीना की शादी के बाद से बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक बन गए हैं। हालांकि उन्होंने कभी एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन अब विक्की और कैटरीना कैफ ने अपने पहले संयुक्त सहयोग के लिए क्लियरट्रिप के साथ मिलकर काम किया है।

दोनों ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बोली है ये बात
हाल ही में दिए गए बयान में उन्होंने कहा
हम क्लियरट्रिप के साथ काम करने के लिए और अधिक उत्साहित हैं! अपने नवीनतम अवतार में, क्लियरट्रिप एक फ्रेश, यूथ और आशावादी ब्रांड है - जो वास्तव में हमारे साथ जुड़ा हुआ है और हम कौन हैं - न केवल एक कपल जो यात्रा करना पसंद करता है, लेकिन वह जो हमारे डोमेन में साहसिक कदम उठाना चाहता है। हमें क्लियरट्रिप के नए दृष्टिकोण और ट्रैवलिंग इंडस्ट्री में क्रांति लाने का प्रोजेक्ट पसंद है।
I'm so excited for the ad🤩
— Merve (@itsewrem) September 13, 2022
My babies🫶🏻🫶🏻🫶🏻#KatrinaKaif #VickyKaushal #VicKat pic.twitter.com/kVHCxtPLxB
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्में
बता दें कॉफ़ी विद करण सीजन 7 में पहले विक्की कौशल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आए थे इसके हफ्तों बाद, कैटरीना कै फ शो में उनकी अपकमिंग फिल्म फोन भूत के कोएक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ पहुंची थीं। कैटरीना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की "जी ले जरा भी" है। वहीं उनके एक्टर पति विक्की कौशल की बात की जाए तो मेघना गुलज़ार की सैम बहादुर और विजय कृष्ण आचार्य की निर्देशित फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में जल्द नजर आएंगे । विक्की कौशल शशांक खेतान की गोविंदा नाम मेरा में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी हैं।












Click it and Unblock the Notifications