'भोपाली होमोसेक्सुअल होते हैं...', कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने कही ये बात तो भड़के दिग्विजय सिंह
'मैं भोपाली नहीं हूं, भोपाली होमोसेक्सुअल होते हैं...', कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने कही ये बात तो भड़के दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली, 25 मार्च: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। 11 मार्च को रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर टीम के साथ विवेक अग्निहोत्री इन दिनों कई इंटरव्यू और समारोह में शिरकत कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने विवेक अग्निहोत्री शुक्रवार (25 मार्च) को भोपाल पहुंचे हैं। विवेक अग्निहोत्री के भोपाल दौरे से ठीक पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि भोपाली लोग समलैंगिक ( होमोसेक्सुअल ) होते हैं।
Recommended Video

विवेक अग्निहोत्री बोले- 'मैं भोपाली नहीं हूं क्योंकि...'
विवेक अग्निहोत्री का वायरल वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है। जिसमें वह कहते हैं, "मैं भोपाल में पला-बढ़ा हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं क्योंकि भोपाली होने का एक अलग अर्थ है। आप एक भोपाली से पूछिए। आप मुझसे अकेले में मिलें और मैं कभी आपको अकेले में समझाऊंगा। सामान्य शब्दों में जो भोपाली होते हैं, वो होमोसेक्सुअल होते हैं, यानी 'नवाबी शौक' वाला व्यक्ति।''

'भोपाली होमोसेक्सुअल होते हैं', बयान पर भड़क उठे दिग्विजय सिंह
विवेक अग्निहोत्री के इस बयान पर राज्यसभा के कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह भड़क गए हैं। वायरल वीडियो का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ''विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें ''संगत का असर तो होता ही है।''

विवेक अग्निहोत्री की हो रही है आलोचना
विवेक अग्निहोत्री की टिप्पणी पर भोपाल के लोगों ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विवेक अग्निहोत्री की टिप्पणी 'भोपाली होमोसेक्सुअल होते हैं' की आलोचना की है। अग्निहोत्री की टिप्पणी की निंदा करते हुए, एक अन्य ट्विटर अकाउंट हैंडल सैयद अनस अली ने कहा,'' यह बरकतुल्लाह भोपाली और भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा का अपमान है, जिनका स्वतंत्रता संग्राम में जबरदस्त योगदान है। मुझे यकीन है कि सरकार में बैठे लोग इसकी निंदा करेंगे क्योंकि बाबूलाल गौर और पंडित उद्धवदास मेहता जी जैसे भाजपा के कई नेता शुद्ध भोपाली थे। पूर्व मेयर आलोक शर्मा भी खुद को गौरवान्वित भोपाली कहते हैं।''

'क्या यह सुन कर भोपाल भाजपा के नेताओं का खून खौलेगा...?'
ट्विटर पर बिपिन यादव नाम के यूजर ने विवेक अग्निहोत्री के वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ''क्या लगता है आपको, यह सुन कर भोपाल भाजपा के नेताओं का खून खौलेगा?? या इस बात से सहमत होकर फिल्म के पोस्टर लगाते रहेंगे??''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''इस दोयम दर्जे की मान्यता के लिए मेरी ओर से सॉरी भोपाल। भोपाली होना होमोसेक्सुअल होना कैसे हो सकता है..? लखनऊ, हैदराबाद ,मैसूर भी तो नवाबी शहर हैं..तो क्या वहां भी..! ''












Click it and Unblock the Notifications