Ajay Devgn ने काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद तस्वीर की ट्वीट, सीएम योगी ने री-ट्वीट करते हुए लिखी ये बात

Ajay Devgn ने काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद तस्वीर की ट्वीट, सीएम योगी ने री-ट्वीट करते हुए लिखी ये बात

Ajay Devgn: दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की हैं। दृश्यम 2 की अपार सफलता से अजय देवगन (Ajay Devgn) काफी खुश हैं और सक्सेस को एंजॉय कर रहे है। दृश्यम 2 की सफलता के बाद अजय देवगन प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। काशी विश्वनाथ के दर्शन करते हुए एक तस्वीर अजय देवगन ने 25 नवंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट की है। अजय के ट्वीट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। तो वहीं, अजय ने भी सीएम योगी के ट्वीट का ये जवाब दिया।

काशी विश्वनाथ मंदिर के Ajay Devgn ने किए दर्शन

काशी विश्वनाथ मंदिर के Ajay Devgn ने किए दर्शन

अजय देवगन (Ajay Devgn) काशी विश्वनाथ दर्शन पहुंचे, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट की है। इस फोटो में अजय देवगन के गले में गेंदे के फूलों से बनी माला पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर ट्वीट करते हुए अयज देवगन ने लिखा, 'काशी विश्वनाथ के दर्शन: इसका मैं काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे था।' इसके बाद हर हर महादेव लिखा था।

सीएम योगी ने अजय देवगन के ट्वीट को किया री-ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अजय देवगन की तस्वीर को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'वही शून्य है, वही एकाय, जिसके भीतर बसे शिवाय...
बाबा विश्वनाथ की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे!
हर हर महादेव!'

अजय देवगन ने भी दिया ये मीठा जवाब

तो वहीं, अजय देवगन ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ट्वीट के जवाब में शुक्रिया लिखा। अजय देवगन ने लिखा, 'योगी जी नमस्कार। आपकी प्रार्थना के लिए शुक्रिया। उत्तर प्रदेश में मुझे बहुत प्यार मिला और मैं इस प्यार के लिए सब लोगों का आभारी हूं।'

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दृश्यम 2

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दृश्यम 2

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। दृश्यम 2 ने 7 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। दृश्यम 2 फिल्म की पब्लिक और फैंस ने जमकर तारीफ की है। तो वहीं, दृश्यम 3 आने का भी संकेत मिल हैं। हालांकि, दृश्यम 3 फिल्म कब आएगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+